झारखंड में नक्सलवाद को बड़ा झटका, 27 माओवादियों ने किया सरेंडर

  झारखंड। झारखंड में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है। राज्य के इतिहास में पहली बार 27 माओवादियों ने एक साथ सरेंडर किया। Ranchi स्थित पुलिस मुख्यालय में डीजीपी तदाशा मिश्रा और Central Reserve Police Force (CRPF) अधिकारियों की मौजूदगी में इन उग्रवादियों ने हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। सरेंडर करने वालों में सारंडा और कोल्हान इलाके के सक्रिय माओवादी और प्रतिबंधित संगठन Jharkhand Jan Mukti Parishad (JJMP) के सदस्य शामिल हैं। इनमें 8 हार्डकोर नक्सली ऐसे भी हैं, जिन पर कुल 33 लाख रुपये का इनाम घोषित था। 6 नक्सलियों पर 5-5 लाख रुपये, एक पर 2 लाख और एक महिला […]

झारखंड में नक्सलियों से बड़ी मुठभेड़,सुरक्षाबलों ने 4 को किया ढेर… टॉप कमांडर की तलाश में बड़ा ऑपरेशन जारी

जगदलपुर /हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग और छतरा जिले की सीमा पर स्थित जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। कोबरा बटालियन के जवानों ने अब तक 4 नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ स्थल से हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है। जानकारी के अनुसार, यह ऑपरेशन कुख्यात नक्सली कमांडर मिसिर बेसरा की तलाश में चलाया जा रहा है, जिसे क्षेत्र में नक्सलियों का बड़ा नेता माना जाता है। खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने घने जंगलों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। मौके पर तैनात जवानों ने मोर्चा संभालते हुए नक्सलियों को करारा जवाब दिया। […]

आंध्रप्रदेश में माओवाद को बड़ा झटका: PLGA के DVCM समेत 5 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, छत्तीसगढ़ में फैलाते थे आतंक

  जगदलपुर।आंध्रप्रदेश में सुरक्षा बलों के लगातार दबाव और पुनर्वास नीति के प्रभाव के चलते माओवादी संगठन को बड़ा नुकसान हुआ है। छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर क्षेत्र में सक्रिय रहे पीएलजीए (People’s Liberation Guerrilla Army) से जुड़े 5 नक्सलियों ने अल्लूरी सीताराम राजू जिले में आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने वालों में एक डीवीसीएम रैंक का सदस्य, तीन एसीएम/पीपीसीएम रैंक के सदस्य और एक कैडर सदस्य शामिल हैं। इन पर कुल मिलाकर लाखों रुपये का इनाम घोषित था। एसपी अमित बरदार ने जानकारी दी कि ऑपरेशन कागर सहित लगातार चल रहे सुरक्षा अभियानों के कारण नक्सलियों पर दबाव बढ़ा, जिससे उन्होंने मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। डीवीसीएम स्तर […]