#राष्ट्रीय

Big News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण समेत कई अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

Advertisement Carousel

 

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस संबोधन में उनके कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात करने की संभावना है, जिनमें महिला आरक्षण जैसे अहम विषय प्रमुख हैं। पूरे देश की नजर इस संबोधन पर टिकी हुई है।

देशभर की नजर संबोधन पर
प्रधानमंत्री का यह संबोधन ऐसे समय में हो रहा है जब संसद में महिला आरक्षण बिल को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। इस संबोधन का सीधा प्रसारण टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा। अब सभी की नजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज रात के संबोधन पर है। माना जा रहा है कि वे इस पूरे मुद्दे पर सरकार का रुख और आगे की रणनीति स्पष्ट कर सकते हैं।

महिला आरक्षण पर बढ़ी सियासी बहस
हाल ही में संसद में महिला आरक्षण बिल आवश्यक समर्थन नहीं मिलने के कारण पारित नहीं हो सका। इस मुद्दे पर राजनीतिक माहौल गर्म है और सत्ता पक्ष व विपक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। भाजपा का कहना है कि विपक्ष ने इस ऐतिहासिक अवसर को बाधित किया, जबकि विपक्ष इसे परिसीमन से जोड़ने पर आपत्ति जता रहा है।

पहले भी राष्ट्र को कर चुके हैं संबोधित
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 सितंबर 2025 को देश को संबोधित किया था। उस दौरान उन्होंने ‘नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स’ और ‘जीएसटी बचत महोत्सव’ की घोषणा की थी, जिसका उद्देश्य आम जनता को राहत देना था। वहीं, 12 मई की रात अपने संबोधन में उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी साझा की थी।

अब एक बार फिर पूरे देश की निगाहें प्रधानमंत्री के आज रात के संबोधन पर टिकी हुई हैं।