#प्रदेश

आदिशक्ति राजराजेश्वरी माँ शारदा भवानी के प्रधान पीठाधीष्वर श्री दाऊ जी सरकार मैहर म.प्र. के एक दिवसीय दर्शन धार्मिक कार्यक्रम सम्पन्न

Advertisement Carousel

 

रायपुर (राजेन्द्र ठाकुर) . धमतरी जिला के कुरुद विकासखंड मुख्यालय में एक धार्मिक कार्यक्रम के तहत श्री श्री दाऊ जी सरकार प्रधान पुजारी जी मैहरधाम म.प्र. का आज आगमन हुआ।

एक दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम कुछ आयोजन श्याम कुंज, सनसिटी कालोनी कुरूद निवासी के सोनवानी परिवार द्वारा किया गया था। जहां श्रदालुओं के द्वारा आदिशक्ति राजराजेश्वरी माँ शारदा भवानी के प्रधान पीठाधीष्वर दाऊ जी सरकार का महिला पुरुष व आयोजनकर्ता द्वारा आरती उतारकर पूजा अर्चना के पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया।

उक्त एकदिवसीय धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन के अवसर पर शशि सोनवानी, हरिशंकर सोनवानी, श्याम साहू पूर्व जनपद अध्यक्ष मगरलोड, जितेन्द्र चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में महिला पुरूश श्रध्दालुजन उपस्थित थे।