#प्रदेश

MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष व्याख्यान, विद्यार्थियों को सिखाए तनाव प्रबंधन के गुर

Advertisement Carousel

रायपुर। MATS विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग द्वारा पंडरी परिसर में ‘मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन’ विषय पर अतिथि व्याख्यान एवं शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आदर्श विद्यालय, टाटीबंधा के विद्यार्थियों ने शिक्षकों के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने, तनाव प्रबंधन के तरीके समझाने और उच्च शिक्षा के अवसरों से परिचित कराना था।

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन एवं वंदना के साथ हुई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) के. पी. यादव ने मुख्य अतिथि डॉ. प्रकाश नारायण शुक्ला, संस्थापक एवं निदेशक, पीजीआईबीएएमएस का सम्मान किया। वहीं, समाज कार्य विभाग की ओर से विशिष्ट अतिथि डॉ. मनोज कुमार पांडेय, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, नैदानिक मनोविज्ञान विभाग, पीजीआईबीएएमएस का स्वागत किया गया।

सकारात्मक सोच और संतुलित जीवनशैली पर जोर

कुलपति प्रो. (डॉ.) के. पी. यादव ने मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण, आत्मानुशासन, नियमित व्यायाम और संतुलित जीवनशैली को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शैक्षणिक दबाव और जीवन की विभिन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए भावनात्मक रूप से मजबूत बनना चाहिए। साथ ही तनाव से निपटने के स्वस्थ उपायों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने पर जोर दिया।

शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य का संबंध बताया

मुख्य अतिथि डॉ. प्रकाश नारायण शुक्ला ने शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के पारस्परिक संबंधों पर प्रकाश डाला। उन्होंने नैतिक मूल्यों, संतोष और सकारात्मक जीवनशैली के महत्व को भी समझाया।

वहीं, विशिष्ट अतिथि डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने संवादात्मक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक संतुलन और तनाव प्रबंधन से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी दी।

विश्वविद्यालय प्रबंधन के सहयोग से हुआ आयोजन

कार्यक्रम का सफल आयोजन कुलाधिपति गजराज पगारिया, कुलपति प्रो. (डॉ.) के. पी. यादव, प्रति-कुलपति डॉ. दीपिका धांढ, महानिदेशक प्रियेश पगारिया, कुलसचिव गोकुलानंद पांडा तथा डॉ. अर्चना आर. तुपट, विभागाध्यक्ष के मार्गदर्शन एवं सहयोग से संपन्न हुआ।

अंत में समाज कार्य विभाग ने विश्वविद्यालय प्रबंधन, आमंत्रित अतिथियों, आदर्श विद्यालय के प्रबंधन एवं शिक्षकगण तथा सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।