#प्रदेश

जशपुर: नारायणपुर में विमान क्रैश की खबर अफवाह निकली, जंगल में लगी आग से फैला भ्रम

Advertisement Carousel

 

जशपुर। जशपुर जिले के नारायणपुर क्षेत्र में सोमवार दोपहर विमान क्रैश होने की सूचना फैल गई, लेकिन जिला प्रशासन ने इसे पूरी तरह अफवाह बताया है।

जानकारी के अनुसार, इलाके में धुआं उठता देखा गया था, जिसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया और विमान दुर्घटना की आशंका जताई जाने लगी। हालांकि मौके पर पहुंचे कलेक्टर रोहित व्यास और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह ने स्थिति का निरीक्षण किया।

जांच में यह स्पष्ट हुआ कि वहां किसी भी प्रकार का विमान क्रैश नहीं हुआ है। प्रशासन ने बताया कि जंगल में सूखे पत्तों में लगी आग के कारण धुआं उठ रहा था, जिससे भ्रम की स्थिति बनी।

इसके अलावा, खनिज सर्वेक्षण कार्य में लगे हेलीकॉप्टर को नजदीक से उड़ते देखने के कारण लोगों को लगा कि कोई विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। पुलिस, प्रशासन और वन विभाग की टीम ने ड्रोन की मदद से क्षेत्र की निगरानी की और पुष्टि की कि यह केवल अफवाह थी।