जशपुर में आंधी-तूफान का कहर : कच्चा मकान ढहने से युवक की मौत, मां और पत्नी घायल
० घोघर गांव में देर रात हुआ हादसा, मलबे में दबे परिवार को निकाला गया; घायलों का अस्पताल में इलाज जारी जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सोमवार रात आए तेज आंधी-तूफान ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। कांसाबेल थाना क्षेत्र के घोघर गांव में तेज हवा और बारिश के दौरान एक कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। हादसे में मलबे के नीचे दबने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी मां और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद कांसाबेल अस्पताल […]



