Close

मौसम में बदलाव रहेगा बरक़रार, आज भी हवा के साथ होगी बारिश

रायपुर। प्रदेश में एक दिन पहले हुए मौसम में बदलाव के कारण कई जिलों में हवा-तूफान के साथ जमकर बारिश हुई। वहीं मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश में आज भी तेज हवा और वज्रपात होने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में आज भी भारी बारिश हो सकती है।

वहीं, प्रदेश में नमीयुक्त हवा का प्रवेश जारी है। इसी के कारण प्रदेश में तापमान में कमी देखी जा रही है। पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।

scroll to top