Close

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व विधायक स्वर्गीय लक्ष्मण सतपथी के प्रतिमा का अनावरण किया

रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पूर्व विधायक स्वर्गीय  लक्ष्मण सतपथी की प्रतिमा का कटोरा तालाब में अनावरण किया। उन्होंने स्वर्गीय सतपथी के व्यक्तित्व को आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताया। मुख्यमंत्री  ने कहा की लक्ष्मण की दबंग और आम जनों के हित के लिए सत्य निष्ठा से काम करने की कार्यशैली लोगों के मन मस्तिष्क में चिरस्थायी है। उनके द्वारा बच्चों की शिक्षा के लिए किए गए काम आज भी प्रासंगिक है। मुख्यमंत्री ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

scroll to top