#राष्ट्रीय

पंजाब में सियासी भूचाल! हरभजन सिंह की Z+ सुरक्षा वापस, AAP छोड़ BJP जॉइन करते ही बड़ा एक्शन

Advertisement Carousel

 

दिल्ली। पंजाब की राजनीति में घमासान के बीच राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्यसभा सांसद और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह की Z+ श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली है। यह कदम उनके आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के तुरंत बाद उठाया गया।

सूत्रों के मुताबिक, पंजाब पुलिस के सुरक्षा कर्मियों को तुरंत हेडक्वार्टर लौटने के निर्देश दे दिए गए हैं। हरभजन सिंह उन नेताओं में शामिल हैं जिन्होंने हाल ही में पार्टी लाइन बदलकर सियासी समीकरण बदल दिए हैं।

दलबदल के बाद बढ़ा सियासी तनाव

बताया जा रहा है कि इस राजनीतिक हलचल में राघव चड्ढा, स्वाति मालीवाल और संदीप पाठक जैसे बड़े नाम भी चर्चा में हैं, जिन्होंने कथित तौर पर पार्टी से दूरी बनाई है।

सड़कों पर उतरे AAP कार्यकर्ता

इस घटनाक्रम के बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। जालंधर और लुधियाना में जोरदार प्रदर्शन हुए।

0 कार्यकर्ताओं ने हरभजन सिंह के आवास के बाहर नारेबाजी की
0 दीवारों पर “गद्दार” लिखकर विरोध जताया
0 कई जगह पुतले फूंके गए

जालंधर में अशोक मित्तल के पुतले जलाए गए और Lovely Professional University के बाहर पोस्टरों पर काली स्याही पोती गई।

वहीं लुधियाना में राजिंदर गुप्ता के भाजपा में जाने के बाद Trident Group के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन हुआ।

पुलिस से झड़प, बढ़ता तनाव

कुछ जगहों पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हल्की झड़प भी देखने को मिली। परमिंदर संधू ने इस दलबदल को “जनादेश के साथ विश्वासघात” बताया।