3 महीने की गर्भवती थी पंजाबी इंफ्लूएंसर मनजीत कौर, पेड़ से बांधकर जिंदा जलाया; 54 दिन बाद मौत

  चंडीगढ़। पंजाबी इंफ्लूएंसर मनजीत कौर को कथित तौर पर अगवा कर मोरिंडा के जंगल क्षेत्र में शहतूत के पेड़ से बांधकर जिंदा जलाने के मामले की जांच आगे बढ़ने के साथ कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वारदात के समय मनजीत करीब तीन महीने की गर्भवती थी। मेडिकल जांच में इसकी पुष्टि होने के बाद अब पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं उसकी हत्या की वजह गर्भावस्था तो नहीं थी। घटना 3 जुलाई की देर रात की बताई जा रही है। आरोप है कि मनजीत के परिचित शुभी और पिंदा ने उसे सेक्टर-34 स्थित शराब के ठेके के […]

Punjab Congress में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के दौरे से पहले लगे ‘Go Back’ पोस्टर

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में विधानसभा चुनाव से पहले अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है। कांग्रेस के पंजाब प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दौरे से पहले मुक्तसर में उनके खिलाफ ‘Go Back’ पोस्टर लगाए गए, जबकि बठिंडा में भी विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी देखने को मिली। पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस में गुटबाजी एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। कांग्रेस के पंजाब प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दौरे से पहले मुक्तसर में उनके खिलाफ ‘Go Back’ पोस्टर लगाए गए। वहीं, बठिंडा समेत कुछ अन्य स्थानों पर भी विरोध और नारेबाजी की घटनाएं सामने आईं। बताया जा रहा […]

Punjab Paper Leak Row: पेपर लीक विवाद पर दिल्ली में BJP का प्रदर्शन, AAP कार्यालय के बाहर पुलिस से झड़प, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

  नई दिल्ली। पंजाब में कथित प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को दिल्ली स्थित आम आदमी पार्टी (AAP) के केंद्रीय कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के मद्देनजर इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। AAP कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की व झड़प की स्थिति भी देखने को मिली। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को कार्यालय की ओर बढ़ने से रोका, जिसके चलते कुछ देर तक मौके पर तनावपूर्ण माहौल बना रहा। शिक्षा मंत्री […]

Accident Breaking : डेरा ब्यास जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप ट्राले से टकराई, 8 की मौत; कई घायल

  फिरोजपुर। पंजाब के फिरोजपुर जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हो गए। हादसा ममदोट ब्लॉक के जंगा वाला मोड़ के पास हुआ, जहां डेरा ब्यास जा रही श्रद्धालुओं से भरी महिंद्रा पिकअप एक ट्राले से टकरा गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, श्रद्धालुओं का जत्था जलालाबाद से डेरा ब्यास के लिए रवाना हुआ था। सुबह करीब साढ़े छह बजे जंगा वाला मोड़ के पास पिकअप और ट्राले के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि […]

पंजाब की सियासत में बड़ा उलटफेर: CM भगवंत मान के भाई समेत कई नेता बीजेपी में शामिल

  चंडीगढ़। Punjab की राजनीति में सोमवार को बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann के मौसेरे भाई ज्ञान सिंह मान ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। यह जॉइनिंग कार्यक्रम Haryana के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini और Sunil Jakhar की मौजूदगी में आयोजित हुआ। इस दौरान बलजिंदर सिंह वड़िंग और आप नेता मनजिंदर सिंह ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया। इस घटनाक्रम के बाद पंजाब और हरियाणा की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में जाने से बढ़ी हलचल हाल ही में आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने की खबरों […]

पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, चंडीगढ़ स्थित आवास पर छापेमारी

  चंडीगढ़। पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार सुबह उनके चंडीगढ़ स्थित आवास पर छापेमारी की। सेक्टर-2 स्थित उनके घर पर करीब 20 गाड़ियों में ईडी की टीम पहुंची और जांच शुरू की। सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई किसी नए मामले में नहीं बल्कि पहले से चल रही जांच के तहत की गई है। बताया जा रहा है कि पिछले एक महीने में यह दूसरी बार है जब ईडी ने संजीव अरोड़ा से जुड़े ठिकानों पर दबिश दी है। इससे पहले लुधियाना में भी उनके परिसरों पर छापेमारी की गई थी। 157 करोड़ की कथित फर्जी बिक्री और […]

पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में हंगामा, सीएम पर शराब पीकर सदन में आने का आरोप,सत्ता-विपक्ष में तीखी बहस और आरोप-प्रत्यारोप

चंडीगढ़। मजदूर दिवस के अवसर पर पंजाब सरकार ने आज विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया, जिसमें मजदूरों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होनी थी। लेकिन यह सत्र सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस और हंगामे की भेंट चढ़ गया। नेता प्रतिपक्ष ने विशेष सत्र पर उठाए सवाल नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा ने कहा कि सरकार बार-बार विशेष सत्र तो बुला लेती है, लेकिन उसका कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आता। उन्होंने मांग की कि नियमित विधानसभा सत्र बुलाए जाएं, क्योंकि सदन में प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं होने से विधायकों को अपनी बात रखने का अवसर नहीं मिल पा रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान का जवाब मुख्यमंत्री भगवंत […]

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई: पूर्व DIG भुल्लर और सहयोगियों के ठिकानों पर छापेमारी

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम, 2002 के तहत पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर और उनके सहयोगियों से जुड़े मामले में बड़े स्तर पर छापेमारी शुरू की है। यह कार्रवाई पंजाब और चंडीगढ़ के कुल 11 ठिकानों पर की जा रही है। ED की टीमों ने चंडीगढ़ में 2, लुधियाना में 5, पटियाला में 2, नाभा में 1 और जालंधर में 1 स्थान पर तलाशी अभियान चलाया। यह छापेमारी आरोपियों, उनके करीबियों और संदिग्ध बेनामीदारों के परिसरों पर केंद्रित है। अधिकारियों के मुताबिक, इस कार्रवाई का उद्देश्य अवैध तरीके से अर्जित संपत्तियों का पता लगाना, बेनामी संपत्तियों की पहचान करना और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े अहम सबूत […]

पंजाब में सियासी भूचाल! हरभजन सिंह की Z+ सुरक्षा वापस, AAP छोड़ BJP जॉइन करते ही बड़ा एक्शन

  दिल्ली। पंजाब की राजनीति में घमासान के बीच राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्यसभा सांसद और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह की Z+ श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली है। यह कदम उनके आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के तुरंत बाद उठाया गया। सूत्रों के मुताबिक, पंजाब पुलिस के सुरक्षा कर्मियों को तुरंत हेडक्वार्टर लौटने के निर्देश दे दिए गए हैं। हरभजन सिंह उन नेताओं में शामिल हैं जिन्होंने हाल ही में पार्टी लाइन बदलकर सियासी समीकरण बदल दिए हैं। दलबदल के बाद बढ़ा सियासी तनाव बताया जा रहा है कि इस राजनीतिक हलचल में राघव चड्ढा, स्वाति मालीवाल और संदीप […]

पंजाब में सियासी हलचल तेज: सांसदों के दल बदल पर भड़का विरोध, सांसद हरभजन सिंह और राजेंद्र गुप्ता के घर की दीवारों पर लिखा-गद्दार

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में उस समय उबाल आ गया जब आम आदमी पार्टी के कुछ नेताओं और सांसदों के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की खबरों के बाद कार्यकर्ताओं में नाराज़गी खुलकर सामने आई। कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन हुए और नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की गई। जालंधर में राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह के आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों ने गुस्सा जताया और दीवारों पर आपत्तिजनक नारे लिखे। इसी तरह लुधियाना में राजेंद्र गुप्ता के कार्यालय के बाहर भी विरोध देखने को मिला। इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व विधायक एच. एस. फुलका ने पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाए। उन्होंने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की नीतियों […]