Close

केशकाल : शादी समारोह में खाना खाने के बाद 10 लोग हुए फ़ूड पॉइज़निंग का शिकार

केशकाल। प्रदेश के बलौदा बाजार जिले के केशकाल में आयोजित शादी समारोह में पहुंचे लोगों को उल्टी दस्त होने लगे। चिकित्सकों के अनुसार ये सभी फ़ूड पॉइज़निंग शिकार हुए हैं। शादी में मेहमानों में 10 लोगों की तबियत बिगड़ने के कारण उन्हें चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है।

केशकाल के पलारी गांव की यह पूरी घटना बताई जा रही है। सभी बीमार लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए गांव में मेडिकल केंप लगाकर इलाज किया जा रहा है। इलाज के लिए धनोरा अस्पताल में भर्ती किया गया है।

 

scroll to top