#राष्ट्रीय

Assembly Election Result Live 2026: 5 राज्यों के चुनावी रुझान जारी, बंगाल में BJP और तमिलनाडु में विजय ने पलटी बाजी, असम में BJP आगे

Advertisement Carousel

 

इलेक्शन डेस्क . देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में बड़ा राजनीतिक उलटफेर और कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

पश्चिम बंगाल: सत्ता की जंग बेहद करीबी
भाजपा: लगभग 150 सीटों पर बढ़त
टीएमसी: लगभग 125 सीटों पर आगे

बहुमत के करीब पहुंचकर भी मुकाबला बेहद टाइट बना हुआ है।

केरल: यूडीएफ की बढ़त मजबूत
यूडीएफ: 89 सीटों पर आगे
एलडीएफ: 47 सीटों पर आगे
भाजपा: 3 सीटों पर बढ़त

यूडीएफ स्पष्ट बढ़त की ओर।

असम: BJP की हैट्रिक की ओर बढ़त
भाजपा: 95 सीटों पर आगे
कांग्रेस: 28 सीटों पर आगे

भाजपा सरकार बनाने की दिशा में मजबूत स्थिति में।

तमिलनाडु: सबसे बड़ा सरप्राइज
टीवीके: 103 सीटों पर आगे
अन्नाद्रमुक: 72 सीटों पर आगे
द्रमुक: 51 सीटों पर आगे

त्रिकोणीय मुकाबले ने सभी को चौंकाया।

पुडुचेरी: एनडीए आगे
एनडीए: 22 सीटें
कांग्रेस: 6 सीटें
अन्य: 1 सीट
राजनीतिक बयान

असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने कहा कि पार्टी सकारात्मक परिणाम की उम्मीद कर रही है और पूरे राज्य में निगरानी जारी है। वहीं भाजपा नेताओं का दावा है कि जनता विकास के मुद्दे पर उनके साथ है।