#राष्ट्रीय

Assembly Election Result Live 2026: पश्चिम बंगाल में BJP–TMC के बीच कांटे की टक्कर, शुरुआती रुझानों में BJP 117 और TMC 108 सीटों पर आगे

Advertisement Carousel

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में सियासी मुकाबला बेहद रोमांचक होता दिख रहा है। इस बार का चुनाव अब तक का सबसे आक्रामक चुनाव माना जा रहा है, जिसमें तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूरी ताकत झोंक दी है।
राज्य के 23 जिलों में 77 मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच 293 विधानसभा सीटों की गिनती जारी है। कुल 2,926 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है।

शुरुआती रुझानों में भाजपा थोड़ी बढ़त के साथ आगे है, लेकिन टीएमसी भी बराबरी की टक्कर दे रही है।अंतिम नतीजों तक स्थिति बदल सकती है, क्योंकि मतगणना अभी जारी है और कई राउंड बाकी हैं।

शुरुआती रुझान: BJP आगे, लेकिन टक्कर कड़ी
ताजा रुझानों के अनुसार भाजपा 123 सीटों पर और टीएमसी 111 सीटों पर आगे चल रही है। मुकाबला बेहद करीबी बना हुआ है और हर राउंड के साथ स्थिति बदलने के संकेत मिल रहे हैं।

प्रमुख सीटों पर रोचक मुकाबला

मोंटेश्वर सीट
भाजपा उम्मीदवार सैकत पांजा 6,589 वोटों के साथ आगे हैं।
टीएमसी के चौधरी सिद्दीकुल्लाह 3,109 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

आसनसोल दक्षिण
भाजपा की अग्निमित्रा पॉल 10,055 वोटों के साथ मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं।
टीएमसी के तपस बनर्जी 3,784 वोटों के साथ पीछे चल रहे हैं।

झारग्राम सीट
भाजपा के लक्ष्मी कांत 5,156 वोटों के साथ आगे हैं, जबकि टीएमसी के मंगल 4,180 वोटों के साथ पीछा कर रहे हैं।

राजनीतिक बयानबाजी भी तेज
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि चुनाव खत्म हो चुका है और सभी को नतीजों का इंतजार करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी की ओर से अगर कहीं कोई गलती हुई है तो उसके लिए माफी मांगते हैं।

चुनावी माहौल
यह चुनाव मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी की लगातार चौथी बार सत्ता वापसी या भाजपा की ऐतिहासिक पहली जीत के बीच सिमटा हुआ है।