Close

पेड़ गिरने से मृत दंपति के परिजनों को विधायक लक्ष्मी ध्रुव ने दी मदद

नगरी /सिहावा (राजेंद्र ठाकुर )। आंधी-तूफान में पेड़ गिरने से मृत ग्राम साकरा के दंपति के परिजनों को सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव ने तात्कालिक रूप से पांच हजार रुपये का आर्थिक सहयोग प्रदान किया है। डॉ. लक्ष्मी ध्रुव ने मृत दंपति के परिजनों से मुलाक़ात कर संवेदना भी प्रकट की। विधायक ने दोनों मृतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी किया।

ज्ञात हो कि कुछ दिनों पहले ग्राम साकरा में आंधी तूफान से आम का एक पेड़ गिर गया। इस पेड़ के नीचे बैठकर देवलाल निषाद और उसकी पत्नी ईश्वरी निषाद चना-मुर्रा बेचा करते थे। पेड़ गिरने दोनों दब गए और दोनों की मौत हो गई। दोनों के दो बच्चे हैं। विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव ने दोनों बच्चों को महिला बाल विकास के माध्यम मदद दिलाने और बाल आश्रम के माध्यम से उनकी पढ़ाई की व्यवस्था का भरोसा दिया है , वहीं तहसीलदार को प्राकृतिक आपदा के तहत दोनों के लिए 4 -4 लाख का मुआवजा प्रकरण बनाने के लिए निर्देशित किया।

scroll to top