#प्रदेश

Big Breaking : दल्लीराजहरा में सीवेज पाइपलाइन कार्य के दौरान बड़ा हादसा, 4 मजदूरों की मौत की आशंका

Advertisement Carousel

 

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। फ़ुटबॉल ग्राउंड के पास चल रहे सीवेज पाइपलाइन विस्तार कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया।

जानकारी के अनुसार, निर्माण कार्य के दौरान अचानक मिट्टी धंसने से चार मजदूर नाली/गड्ढे में दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना स्थल पर जेसीबी और चेन माउंटेड मशीन की मदद से काम चल रहा था। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग और अन्य मजदूरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया।

प्रारंभिक जानकारी में चारों मजदूरों की मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई, जिससे यह हादसा हुआ।

फिलहाल प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है और राहत-बचाव कार्य जारी है।