Big Breaking : अरुणदेव गौतम बने छत्तीसगढ़ के स्थायी डीजीपी, सरकार ने जारी किया आदेश
रायपुर | छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के कार्यवाहक डीजीपी आईपीएस अरुणदेव गौतम को अब स्थायी पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त कर दिया है। गृह विभाग ने शुक्रवार को आदेश जारी करते हुए उनकी नियुक्ति को औपचारिक मंजूरी प्रदान की। सरकारी आदेश के अनुसार, यह नियुक्ति संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की अनुशंसा पर गठित पैनल से की गई है। इस पैनल में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हिमांशु गुप्ता का नाम भी शामिल था। पूर्व डीजीपी अशोक जुनेजा के सेवानिवृत्त होने के बाद, 4 फरवरी 2025 को अरुणदेव गौतम को राज्य का कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त किया गया था। तब से वे लगभग सवा साल तक इस पद पर कार्यरत रहे। पृष्ठभूमि और प्रक्रिया […]



