Big Breaking : दल्लीराजहरा में सीवेज पाइपलाइन कार्य के दौरान बड़ा हादसा, 4 मजदूरों की मौत की आशंका

  बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। फ़ुटबॉल ग्राउंड के पास चल रहे सीवेज पाइपलाइन विस्तार कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, निर्माण कार्य के दौरान अचानक मिट्टी धंसने से चार मजदूर नाली/गड्ढे में दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना स्थल पर जेसीबी और चेन माउंटेड मशीन की मदद से काम चल रहा था। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग और अन्य मजदूरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू कार्य शुरू […]

तखतपुर में दर्दनाक हादसा: राइस मिल में एलिवेटर का टीन फटने से मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

तखतपुर. जिले के तखतपुर क्षेत्र अंतर्गत खपरी स्थित शिवायम राइस मिल में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसर गया है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, मिल में धान लोडिंग का कार्य चल रहा था, तभी अचानक एलिवेटर का टीन फट गया। इस दौरान मजदूर राकेश केवट धान के ढेर में दब गए और करीब एक घंटे से अधिक समय तक वहीं फंसे रहे। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं, एक अन्य मजदूर इस […]

पुसपाल घाट में गिट्टी से भरा हाईवा पलटा, चालक समेत तीन घायल

  जगदलपुर।जगदलपुर-दरभा मार्ग पर स्थित पुसपाल घाट में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गिट्टी से भरा एक हाईवा तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में वाहन चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद घाट में तैनात सीआरपीएफ की 188वीं बटालियन के जवान मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। जवानों ने पलटे हुए वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिया। घायलों की पहचान चालक लक्ष्मण तथा वाहन में सवार योगेंद्र और कार्तिक के रूप में हुई है। तीनों को बेहतर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। घटना की जानकारी सीआरपीएफ के […]