Close

आज का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए आज का दिन

Aaj Ka Rashifal 20 May 2023: आज चंद्रमा का संचार वृषभ राशि में रहने वाला है। वहीं, आज चंद्रमा कृतिका नक्षत्र के उपरांत रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ऐसे में आज का दिन वृषभ राशि के लोगों को अच्छे अवसर दिलाने वाला रहेगा। वृषभ राशि के अलावा सिंह वृश्चिक सहित कई राशि के लोगों के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। आइए विस्तार से जानते हैं, मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल।

मेष राशि: शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी
मेष राशि के लोगों को अगर व्यापार में धन प्राप्ति में अगर कुछ देर हो रही है तो इसकी चिंता न करें, देर से ही सही लाभ मिलेगा। वहीं, आज आपकी लव लाइफ में नई ऊर्जा का संचार होगा। छोटी सी बात पर परिवार का माहौल बिगड़ सकता है, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाएगा। संतान की मनमानी के कारण आज आप कुछ चिंतित रह सकते हैं। छात्रों को शिक्षकों के सहयोग से शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ किसी पार्टी में बिताएंगे।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। गरीबों को वस्त्र एवं भोजन दान करें।

वृषभ राशि: आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा

वृषभ राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में अनुभव से कई लोग प्रभावित हो सकते हैं। इतना ही नहीं इस दौरान आपको कुछ नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। आज भाई-बंधुओं के साथ तालमेल की कमी रहेगी। आपके विपरीत विचारों के कारण आपकी उनके साथ बहस भी हो सकती है। आज आपकी सेहत और गृहस्थ जीवन दोनों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कड़ी मेहनत के बाद आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और आपकी आय में भी वृद्धि होगी। व्यवसाय के लिए की गई यात्राएं लाभकारी रहेंगी। यदि आपके भाई की शादी नहीं हुई है तो आज आप अपने भाई की शादी को लेकर चिंतित हो सकते हैं।

आज भाग्य 69% आपके पक्ष में रहेगा। ब्राह्मण को दान करें।

मिथुन राशि: प्रोजेक्ट समय पर पूरा होगा

मिथुन राशि के लोग आज काफी बिजी रहने के बाद भी अपनी लव लाइफ के लिए समय निकाल पाएंगे। जिस वजह से आपका जीवनसाथी काफी खुश नजर आएगा। कार्यक्षेत्र का माहौल आपके अनुसार बेहतर होगा और सहकर्मियों के सहयोग से प्रोजेक्ट समय पर पूरा हो जाएगा, लेकिन फिर भी आपको भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए। अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए आज आप कुछ पैसे खर्च कर सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पर बोझ पड़ेगा, लेकिन अगर आप समझदारी से पैसा खर्च करेंगे तो आप इसे मजबूत करने में सफल रहेंगे।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। चंदन का तिलक लगाएं।

कर्क राशि: रिश्ते मजबूत होंगे

कर्क राशि के जातक आज सोचेंगे कुछ और लेकिन होगा कुछ और। व्यापार में आज आप कोई फैसला लें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। दैनिक कारोबारियों को आज कोई नया अनुबंध मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा जातक यदि करियर से जुड़ा कोई प्रस्ताव देने पर विचार कर रहे हैं तो उसके सभी पहलुओं पर विचार करें। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बीतेगा और रिश्ते मजबूत होंगे। लव लाइफ में आज आपको प्यार और सम्मान मिल सकता है। कार्य व्यवसाय में आज आपको अपनी पुरानी योजनाओं से ही लाभ मिलेगा।

आज भाग्य 99% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव के दर्शन करें और तेल चढ़ाएं।

सिंह राशि: अच्छा मुनाफा मिलेगा
सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन बड़ी सफलता दिलाने वाला रहेगा। लेकिन, आपको अपनी वाणी और व्यवहार में संतुलन बनाकर चलना होगा। व्यापार में आज कोई जोखिम उठाना पड़े तो अवश्य लें क्योंकि इससे आपको अच्छा मुनाफा मिलेगा। दफ्तर में अधिकारियों से संबंध सुधरेंगे। राजकीय पक्ष से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आपको अपनी आमदनी और खर्च दोनों में संतुलन बनाकर चलना होगा। यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित हो सकते हैं।

आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। रोज रात में अंतिम रोटी काले कुत्ते को खिला दें।

कन्या राशि: परिवार का माहौल सामान्य रहेगा

कन्या राशि के लोगों को आज भाइयों के साथ सीमित व्यवहार करना ही बेहतर रहेगा। आज आपके परिवार का माहौल सामान्य रहेगा। सेहत आज कुछ नरम और गर्म रह सकती है। दफ्तर में यदि आपके कुछ अधूरे कार्य हैं तो आपको समय निकालकर उन्हें पूरा करना चाहिए। वरना आपके लिए परेशानी खड़ी हो सकती है। आज आप अपनी माता के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। यदि कोई व्यापार साझेदारी में चल रहा है तो उसमें आपको उत्तम लाभ की प्राप्ति होगी।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। गणपति को दूर्वा चढ़ाएं।

तुला राशि: कुछ धन खर्च करेंगे
तुला राशि के जातक आज अपने बच्चों को अच्छे काम करते देख प्रसन्न होंगे। कार्य क्षेत्र में निवेश करने से स्थितियां नियंत्रण में आ सकती हैं और बेहतर लाभ के अवसर मिलेंगे। कई दिनों से चला आ रहा आर्थिक संकट आज कम होगा, लेकिन, आपको आज कम ही धन लाभ होगा। आज आपको अपने बच्चों की शिक्षा पर कुछ धन खर्च करना पड़ सकता है। अगर आज आप कोई नई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए दिन ठीक नहीं है। अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए भी आज आप कुछ धन खर्च करेंगे। आज आप अपने रूठे जीवनसाथी को मनाने का पूरा प्रयास करेंगे।

आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के पेड़ के नीचे 5 दीपक जलाएं।

वृश्चिक राशि: दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज व्यापार में पूर्व में लिए गए निर्णय आज सार्थक साबित होंगे। ऐसा करने से आज आपको लाभ की स्थिति बनेगी। अगर कोई व्यापार पार्टनरशिप में चल रहा है तो आज उसमें अच्छा मुनाफ़ा होगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आज कुछ धन और समय परोपकार के कार्यों में खर्च होगा। आज आपका सामाजिक क्षेत्र भी बढ़ा हुआ नजर आएगा। भाई-बहन आज के दिन आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे, लेकिन आपके द्वारा दी गई आर्थिक या अन्य तरह की मदद का गलत इस्तेमाल हो सकता है। शाम का समय संतान के विवाह की चर्चा में बीतेगा।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल दें।

धनु राशि: कारोबार में नए बदलाव लाएंगे
आज धनु राशि के जातकों के घर परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने की संभावना है। आज परिवार के सभी सदस्य काफी उत्साहित नजर आएंगे। विवाह योग्य सदस्य के लिए रिश्ते की बात बन सकती है। जीवनसाथी से आज उपहार मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन में नए जोश और उत्साह का अनुभव करेंगे। यदि कोई स्वास्थ्य संबंधी बीमारी आपको परेशान कर रही थी तो आज आपकी तकलीफ बढ़ सकती है। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कारोबार में नए बदलाव लाएंगे।
आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं।

मकर राशि: कुछ नए मित्र बनेंगे

मकर राशि के जिन लोगों को पिछले काफी समय से अपने किसी मित्र से तनाव चल रहा था तो वह आज समाप्त हो जाएगा। भाई के सहयोग से पारिवारिक व्यवसाय में चल रही समस्या समाप्त होगी। आज आपकी आर्थिक पक्ष काफी मजबूत होगा। शत्रु पक्ष को आज कमजोर न समझें वरना आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को आज सुखद परिणाम मिलेंगे। आज सामाजिक क्षेत्र में आपकी कीर्ति चारों ओर फैलेगी, जिससे आपके कुछ नए मित्र भी बनेंगे। शाम को आप अपने परिजनों के साथ देव दर्शन के लिए जा सकते हैं।
आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु का पूजन करें।

कुंभ राशि: अपने काम से काम रखें
कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन विजय प्राप्त कराने वाला रहेगा। लेकिन, आपको आज अपने समय का अच्छे से सदुपयोग करना होगा। ससुराल पक्ष से आज संबंध मधुर रहेंगे और उनका सहयोग भी मिलेगा। राजनीतिक पक्ष से नए सौदे के अवसर मिलेंगे। पिता के मार्गदर्शन से कार्य क्षेत्र में आ रही समस्याओं का समाधान होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज जनता का अच्छा सहयोग मिलेगा। नौकरी में भी आज आपको अपने काम से काम रखना होगा, नहीं तो शत्रु आपकी पीठ थपथपा सकते हैं और अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। शाम का समय परिजनों की समस्या सुनने में व्यतीत होगा।

आज भाग्य 61% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें।

मीन राशि: बाहर के खाने से दूर रखें
मीन राशि के जातक आज दिन कामों को लेकर उत्साहित होंगे वह आज दोपहर बाद ही पूर्ण हो पाएंगे। व्यवसाय से जुड़े किसी भी कार्य में आज जल्द से जल्द निर्णय लें वरना आपको लाभ के अवसर का उचित परिणाम नहीं मिल पाएगा। आज आप अपने पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं, इसलिए उन्हें बाहर के खाने से दूर रखें। यदि आपका कोई काम काफी समय से लंबित था तो वह आज आपके मित्र के सहयोग से पूरा हो सकता है। आज शाम के समय आपके घर मेहमानों का आगमन हो सकता है, इस पर भी कुछ धन खर्च होने के योग है।
आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु के मंदिर में चने की दाल और गुड़ पीले कपड़े में बांधकर चढ़ाएं।

scroll to top