#प्रदेश

छत्तीसगढ़ कांग्रेस OBC विभाग में बड़ा फेरबदल, 39 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति

Advertisement Carousel

 

रायपुर। All India Congress Committee के OBC विभाग ने Chhattisgarh Pradesh Congress Committee के तहत छत्तीसगढ़ में जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। प्रदेश के 33 जिलों में शहर और ग्रामीण इकाइयों को मिलाकर कुल 39 नेताओं को OBC कांग्रेस जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्तियों की अधिसूचना OBC विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष Dr. Anil Jaihind द्वारा जारी की गई।

रायपुर और आसपास के जिलों में ये बने अध्यक्ष

Raipur शहर से लक्ष्मण सेन और रायपुर ग्रामीण से मुकेश साहू को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
Baloda Bazar शहर में गणेश शंकर साहू और ग्रामीण क्षेत्र में घनश्याम पटेल को जिम्मेदारी मिली है।
Gariaband से गजेंद्र साहू, जबकि Mahasamund ग्रामीण से कुनाल चंद्राकर को नियुक्त किया गया है।
Dhamtari शहर में प्रमोद सिन्हा और ग्रामीण क्षेत्र में लखेश्वर साहू को कमान सौंपी गई है।

दुर्ग-राजनांदगांव संभाग में नई जिम्मेदारियां

Durg शहर से शिशिरकांत कसार और दुर्ग ग्रामीण से संतोष देशमुख को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
Rajnandgaon शहर में सचिन दुरहटे और ग्रामीण क्षेत्र में रोशन साहू को जिम्मेदारी दी गई है।
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से भैयाराम यदु तथा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से पुरुषोत्तम वर्मा को भी नियुक्ति मिली है।

उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में भी संगठन मजबूत

Kanker से सुखचंद प्रजापति, Bilaspur ग्रामीण से सुनील साहू और Mungeli से अभिलाष जायसवाल को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
Korba शहर से गजानंद साहू और ग्रामीण से राजेश मानिकपुरी को संगठन की जिम्मेदारी मिली है।

सरगुजा और रायगढ़ क्षेत्र में भी नियुक्तियां

Raigarh शहर से कन्हैया पटेल और ग्रामीण से बबलू साहू को अध्यक्ष बनाया गया है।
Jashpur में चंद्रदीप यादव, Surguja में ईश्वर सोनी और Balrampur में अनिल कुशवाहा को नई जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा Korea से रामकृष्ण साहू और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से मनोज साहू को भी जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।