#प्रदेश

Accident : लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा,डबल डेकर बस पलटी, 6 यात्रियों की मौत, 24 घायल

Advertisement Carousel

 

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर औरास थाना क्षेत्र के किलोमीटर 262 के पास दिल्ली से गोरखपुर जा रही यात्रियों से भरी डबल डेकर बस अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई।

हादसा इतना भीषण था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में 6 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 24 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कई घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस, यूपीडा और राहत-बचाव टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं। बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और चालक द्वारा वाहन पर नियंत्रण खोना हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।