Close

आज का राशिफल 2 जून : तुला राशि वालों को धन लाभ, सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

मेष राशि : संतान की प्रगति से प्रसन्‍न होंगे
मेष राशि वाले आज परिवार के किसी सदस्य या संतान को लेकर दुखी हो सकते हैं। व्यवसाय की प्रगति को देखकर आपका मन खुश रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को आज दफ्तर में कुछ सख्त व्यवहार अपनाना होगा, अन्यथा जूनियर आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा। संतान की प्रगति देखकर मन में प्रसन्नता रहेगी। शाम का समय दोस्तों के साथ व्यतीत करना पसंद करेंगे।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद कपड़े पहनकर माता लक्ष्मी की पूजा करें।

वृषभ राशि: कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं

वृषभ राशि वाले आज परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। यदि आज ऐसा हो तो अपने परिवार के बड़े बुजुर्गों की सलाह जरूर लें। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। कोई काम काफी समय से लंबित था तो वह आज भाइयों की मदद से पूरा हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में भी कीर्ति चारों ओर फैलेगी, जिससे लोग आपसे मित्रता करने का प्रयास करेंगे। आप अपने पड़ोसी की मदद के लिए आगे आएंगे।

आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें।

मिथुन राशि: अधिकारियों को खुश रखना होगा
मिथुन राशि वाले नौकरीपेशा लोगों के प्रभाव में आज वृद्धि होगी इसके लिए आपको अधिकारियों को खुश रखना होगा। सामाजिक कार्य करने से समाज के लोगों से सम्मान मिल सकता है। किसी जरूरी काम पर पैसा खर्च करना पड़ सकता है। परिवार के साथ शॉपिंग के लिए बाहर जा सकते हैं। विदेश से व्यापार करने वाले जातकों को आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। शाम का समय माता-पिता की सेवा में बिताएंगे।

आज भाग्य 97% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

कर्क राशि: लव लाइफ में नई ऊर्जा का संचार होगा
कर्क राशि वाले आज थोड़े चिंतित रहेंगे, जिससे काम में मन नहीं लगेगा। आपको किसी भी बात से निराश होने की जरूरत नहीं है। लव लाइफ में आज नई ऊर्जा का संचार होगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में कमी आ सकती है। अगर ऐसा होता है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें, इस पर भी कुछ पैसे खर्च हो सकते हैं। दोपहर बाद नई ऊर्जा महसूस करेंगे, जिससे आपके कार्यों में गति आएगी। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आने वाले समय में आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए आज विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे 5 घी के दीपक जलाएं।

सिंह राशि: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

सिंह राशि वालों की आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अगर आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए भी दिन अच्छा रहेगा। यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को पैसा उधार देना पड़े तो सोच समझ कर दें क्योंकि धन वापस आने की संभावना बहुत कम है। छात्रों को आज शिक्षकों का आशीर्वाद मिलेगा। जो सरकारी कार्य लंबे समय से लंबित था तो वह आज पूरा हो सकता है और आप संतान के भविष्य से जुड़ा कोई फैसला ले सकते हैं।

आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णुजी की आराधना करें।

कन्या राशि: दूर की यात्राएं भी कर सकते हैं

कन्या राशि वाले अगर कर्ज लेना चाहते हैं तो वह आज आसानी से मिल जाएगा। व्यवसाय के लिए कुछ निकट और दूर की यात्राएं भी कर सकते हैं। यदि संतान के विवाह में कोई बाधा आ रही थी तो वह आज समाप्त हो जाएगी। कारोबारियों को लाभ प्राप्ति के लिए उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। अगर आप कोई नई प्रॉपर्टी, घर या दुकान आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी में आपकी तरक्की देखकर शत्रु ईर्ष्या महसूस करेंगे, लेकिन वे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। घर के मुख्य द्वार पर हल्दी, सिंदूर मिश्रित जल का छिड़काव करें।

तुला राशि : धन लाभ होता दिखाई दे रहा है

तुला राशि वाले छात्रों को आज परीक्षा में बेहतरीन सफलता मिल सकती है। ससुराल पक्ष से धन लाभ होता दिखाई दे रहा है। माताजी के साथ आपकी कुछ अनबन हो सकती है, जिससे घर का माहौल कुछ समय के लिए तनावपूर्ण रहेगा। व्यापार या व्यवसाय से संबंधित कोई भी लेखन कार्य करना हो तो उसके आवश्यक दस्तावेजों की जांच अवश्य कर लें। बच्चों की शिक्षा को लेकर आज पिता की सलाह की आवश्यकता पड़ेगी। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के लिए आज कोई उपहार खरीद सकते हैं।

आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक राशि: कोई आपको धोखा दे सकता है

वृश्चिक राशि वालों को आज के दिन संभलकर चलने की आवश्यकता है। शत्रु आपके बनते काम बिगड़ाने की पूरी कोशिश करेंगे। आज कुछ काम आपकी सोच के विपरीत भी हो सकते हैं। कोई भरोसेमंद व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है, इसलिए संभलकर रहें और किसी को गुप्त बातें ना बताएं। विदेश में व्यापार करने वाले जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। संतान को अच्छा कार्य करते देख मन में प्रसन्नता रहेगी। दान के काम में भी कुछ धन खर्च कर सकते हैं। आय और व्यय दोनों में संतुलन बनाकर चलना होगा।

आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल पर दूध मिश्रित जल चढ़ाएं और 11 परिक्रमा करें।

धनु राशि: गुस्से पर काबू रखें

धनु राशि वालों को आज किसी काम के बिगड़ने से निराशा बढ़ सकती है। व्यर्थ भय की आशंका से मन अशांत रहेगा। अगर किसी काम में निवेश करना है तो सोच समझकर ही करें। नौकरीपेशा जातक आज कुछ तनाव महसूस कर सकते हैं, जिससे वे गुस्से पर काबू नहीं रख पाएंगे। यदि ऐसा हुआ तो आज आपके अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। आज दिनभर व्यापार में लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के सदस्यों की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम होंगे।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

मकर राशि: खरीदारी भी कर सकते हैं

मकर राशि वालों को आज कुछ ऐसी जानकारी मिलेगी, जिससे बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी। किसी बड़े फायदे की उम्मीद में आज का दिन सार्थक नजर आएगा। राजकीय कार्यों में आज सक्रिय रूप से भाग लेंगे। शाम को परिजनों के साथ देव दर्शन के लिए जा सकते हैं। भाई-बहन की शादी में आ रही बाधा किसी बुजुर्ग की मदद से दूर होगी। शाम के समय जीवनसाथी के साथ कहीं सैर पर जा सकते हैं और कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं।
आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

कुंभ राशि : रुकी हुई डील पूरी होगी

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन तरक्की के नए रास्ते खोलेगा। कारोबार में अगर कोई डील रुकी हुई थी तो वह आज पूरी हो सकती है। माता की सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है, ध्यान रखें। परिवार में किसी गलतफहमी की वजह से कोई विवाद उत्पन्न हो सकता है, जिससे मानसिक कष्ट हो सकता है। कार्यक्षेत्र में नए प्रोजेक्ट पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेहगा। वहीं, कुछ आपकी चिंता बढ़ा सकते हैं। सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, उस पर कुछ धन भी खर्च होगा। शाम का समय परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।
आज भाग्य 74% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा के बाद सफेद वस्तु का दान करें।

मीन राशि: काफी भागदौड़ करेंगे

मीन राशि वाले आज बच्चों को किसी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भागदौड़ करेंगे। दोपहर तक एक साथ कई काम आपके सामने आएंगे लेकिन कुछ जरूरी काम आपके पूरे करने होंगे, जिसके लिए काफी भागदौड़ करेंगे। बिजनस के लिए किसी वरिष्ठ सदस्य से सलाह ले सकते हैं, जो आपके बिजनस के लिए बेस्ट रहेगा। भाई-बहनों के साथ संबंधों में सुधार आएगा और घर में हंसी मजाक का माहौल रहेगा। शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।
आज भाग्य 69% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।

scroll to top