#प्रदेश

नोएडा की हाईराइज सोसाइटी में लगी भीषण आग, फ्लैट से उठीं ऊंची लपटें; मचा हड़कंप

Advertisement Carousel

 

नोएडा। दिल्ली से सटे नोएडा में शुक्रवार को एक बहुमंजिला आवासीय सोसाइटी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सेक्टर-75 स्थित आईवीवाई काउंटी सोसाइटी के एक फ्लैट में लगी आग देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटें दूर तक दिखाई देने लगीं, जिससे सोसाइटी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग फ्लैट के भीतर से शुरू हुई और तेजी से फैलने लगी। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने और आसपास के फ्लैटों को सुरक्षित करने में जुटे हुए हैं।

सोसाइटी के निवासियों को एहतियातन सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आग पर पूरी तरह काबू पाने के प्रयास जारी हैं।