सोया चाप फैक्ट्री का वीडियो वायरल, बैटर में रील बनाने पर जांच शुरू
० नोएडा के सेक्टर-27 की फैक्ट्री होने का दावा, खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस ने शुरू की जांच नोएडा। सोशल मीडिया पर सोया चाप बनाने वाली एक फैक्ट्री का कथित वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो नोएडा के सेक्टर-27 स्थित एक फैक्ट्री का है, जिसमें कर्मचारी सोया चाप के बैटर के बीच रील बनाते और खाद्य स्वच्छता मानकों की अनदेखी करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में एक कर्मचारी फर्श पर फैले बैटर के ऊपर लेटा दिखाई देता है, जबकि अन्य कर्मचारी उस पर पानी डालते हुए वीडियो बनाते नजर आते हैं। इसी दौरान आसपास सोया चाप तैयार […]



