Close

दक्षिणपूर्व अरब सागर के ऊपर बना चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’, कई राज्यों में अलर्ट जारी

नेशनल न्यूज़। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि दक्षिणपूर्व अरब सागर के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र मंगलवार शाम चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ में तब्दील हो गया। ‘बिपरजॉय’ नाम बांग्लादेश द्वारा दिया गया है। IMD ने एक बुलेटिन में कहा, ‘‘दक्षिण-पूर्व और आसपास के पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र चार किलोमीटर प्रतिघंटे की गति के साथ लगभग उत्तर की ओर बढ़ा और एक चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ में तब्दील हो गया।

मौसम विभाग का अलर्ट
केरल-कर्नाटक तटों और लक्षद्वीप-मालदीव इलाकों में छह जून और कोंकण-गोवा-महाराष्ट्र तट पर आठ से 10 जून तक समुद्र में बहुत ऊंची लहरें उठने की संभावना है। समुद्र में उतरे मछुआरों को तट पर लौटने की सलाह दी गई है। आईएमडी ने सोमवार को कहा था कि दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बनने और इसके गहरा होने से मानसून का केरल तट की ओर आगमन गंभीर रूप से प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक इसके चलते 24 घंटे में कोंकण के तटीय इलाके रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदर्ग के अलावा मुंबई, ठाणे व पालघर में तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिल सकती है। चक्रवात ‘बिपारजॉय’ एक निम्न दबाव का क्षेत्र है, जो वर्तमान में दक्षिण पूर्व अरब सागर के ऊपर बना हुआ है। चक्रवात ‘बिपारजॉय’ इस मौसम में अरब सागर में बनने वाला पहला चक्रवात है।

तूफान ‘बिपरजॉय’ के खतरे को देखते हुए गुजरात में भी एहतियाती कदम उठाए जाने शुरू कर दिए गए हैं। गुजरात के सभी बंदरगहों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है। तूफान के खतरे को देखते हुए उत्तर गुजरात के बंदरगाहों को खास एहतियात बरतने के निर्देश जारी किये गए हैं।

scroll to top