Close

आज का राशिफल 17 जून : मेष राशि के कार्यक्षेत्र में होगा बदलाव

मेष राशि: कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकते हैं
मेष राशि वालों का दिन शुभ है और आज का दिन दूसरों की मदद करने में बीतेगा। इस पर आपका कुछ धन भी खर्च होगा। रात के समय जीवनसाथी को सेहत से संबंधित कोई परेशानी होने की वजह से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में बदलाव हो सकते हैं, जिससे बाकी लोगों को आपसे जलन होगी। आप अपने अच्छे व्यवहार के कारण इस माहौल को सामान्य कर लेंगे। आज शाम का समय आप छोटे बच्चों के साथ खेलने में बिताएंगे।

आज भाग्य 98% आपके पक्ष में रहेगा। काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

वृषभ राशि: ससुराल पक्ष से धन लाभ हो सकता है
वृषभ राशि के लोगों को आज किस्‍मत का साथ मिलने वाला है। आज दोपहर तक आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे। विवाह योग्य जातकों की तरफ से विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। रात्रि में किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका आपको मिलेगा। आपको ससुराल पक्ष से धन लाभ हो सकता है। यदि काफी समय से आपका कोई काम रुका है तो आज उसे पूरा करने के लिए आपको समय मिल पाएगा। नौकरीपेशा जातक अगर पार्ट टाइम काम करने की योजना बना रहे हैं तो उनके लिए दिन अच्छा रहेगा।

आज भाग्य 63% आपके पक्ष में रहेगा। प्रातःकाल भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें।

मिथुन राशि: आपकी मनोकामना पूरी होगी
मिथुन राशि वालों का भाग्य साथ दे रहा है। आज कोई कीमती वस्तु या संपत्ति मिलने से आपकी मनोकामना पूरी होगी, जिससे आप प्रसन्न होंगे। आज व्यस्तता अधिक हो सकती है, जिसमें कुछ धन भी खर्च होगा, लेकिन व्यस्तता के बीच आप अपने जीवनसाथी के लिए समय निकाल पाएंगे। इससे जीवनसाथी की नजरों में आपका सम्मान बढ़ेगा। संतान के भविष्य से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला आज लेना पड़ सकता है, जिसमें माता-पिता की सलाह काम आएगी। शाम को दोस्तों के साथ आप किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।
आज भाग्य 96% आपके पक्ष में रहेगा। गणपति को दूर्वा चढ़ाएं।

कर्क राशि: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी
कर्क राशि वालों का आज अचानक बड़ी मात्रा में धन के आगमन से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि आज आपको कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना है तो दिल और दिमाग दोनों से सोच समझकर लें, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। शाम को आप अपने परिवार के लोगों के साथ घूमने का प्‍लान कर सकते हैं। व्यावसायिक योजनाओं में सफलता मिलेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।

सिंह राशि: सफलता के योग बन रहे हैं
सिंह राशि वालों का भाग्य साथ दे रहा है और आज आपके लिए राजनीति में सफलता के योग बन रहे हैं। जिससे समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। इस पर आपको कुछ पैसे खर्च करने होंगे। आज आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा अन्यथा आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। आज प्रतियोगिता के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। आपके रुके हुए काम आज पूरे होंगे। शाम से लेकर रात तक परिजनों के साथ देव दर्शन और हास्य-विनोद में समय बिताएंगे। संतान के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी।
आज भाग्य 64% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद चंदन का तिलक लगाएं एवं भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल दें।

कन्या राशि: आपको भरपूर सफलता मिलेगी
कन्या राशि के लोगों को सलाह है कि आज आप धैर्य से काम लें। प्रतिकूल परिस्थिति आने पर आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। घर में यदि कोई तनाव चल रहा है तो वह समाप्त होगा। आज आप अपने किसी रिश्तेदार के यहां किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। अगर आपने पार्टनरशिप में कोई व्यापार किया है तो आज उसमें आपको भरपूर सफलता मिलेगी। छात्रों को शिक्षकों का आशीर्वाद मिलेगा।
आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। गाय को गुड़ खिलाएं।

तुला राशि: भागदौड़ करनी पड़ेगी

तुला राशि वालों का भाग्य साथ देगा। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपकी कीर्ति चारों ओर फैलेगी और आपकी वाक्पटुता आज आपको विशेष सम्मान दिलाएगी। आपके मित्रों की संख्या में भी वृद्धि होगी, इसके लिए आपको कुछ भागदौड़ करनी पड़ेगी। आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है, इसलिए सावधान रहें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में आज आय के नए स्रोत बनेंगे। विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग बन रहे हैं। यदि आज यात्रा की स्थिति बनती है तो सुखद और लाभकारी रहेगी।

आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु का पूजन करें।

वृश्चिक राशि: वाणी पर संयम रखें

वृश्चिक राशि वालों का दिन आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने वाला रहेगा। आपका पैसा लंबे समय से कहीं अटका हुआ था तो वह आज आपको अपने भाइयों की मदद से मिल सकता है। व्यापार में कुछ नए सौदे पूरे होंगे। आज शाम के समय अपनों से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। रात को आप घूमने जा सकते हैं और मौज-मस्ती कर सकते हैं। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंग बाण का पाठ करें।

धनु राशि: आमदनी और खर्च दोनों को ध्यान में रखें

धनु राशि के लोगों का दिन सामान्य रहेगा। आज आप अपने घरेलू सामान और रोजमर्रा की जरूरतों पर कुछ पैसा खर्च कर सकते हैं, लेकिन आपको यह अपनी आमदनी और खर्च दोनों को ध्यान में रखकर करना होगा, नहीं तो आने वाले समय में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आज आपको किसी व्यक्ति से पैसों का लेनदेन करना पड़े तो संभलकर करें क्योंकि आपका पैसा फंस सकता है। नौकरीपेशा जातकों को आज संभलकर रहना होगा क्योंकि शत्रु आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं, इसलिए सावधान रहें।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं।

मकर राशि: आपके खर्चे बढ़ सकते हैं

मकर राशि वाले अपने व्यापार की प्रगति को देखकर प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। शाम के समय आप परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपको वाहनों के प्रयोग में सावधानी बरतनी होगी क्योंकि वाहन खराब होने से आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी। अगर आज आप किसी व्यवस्था को बदलने की योजना बना रहे हैं तो इसमें आपको बेहतरीन सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता एवं पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा डालें।

कुंभ राशि: माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन परेशानियों वाला हो सकता है। कुछ शारीरिक कष्ट आपके जीवनसाथी को परेशान कर सकते हैं, ऐसे में आपको भागदौड़ और अधिक खर्च करना होगा। यदि आज आप कोई संपत्ति खरीदने या बेचने की योजना बना रहे हैं तो उसके सभी वैज्ञानिक पहलुओं को गंभीरता से जांच लें, अन्यथा भविष्य में आपके साथ धोखा हो सकता है। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। भाइयों की सलाह से आज आपके कुछ अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें।

मीन राशि: महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है

मीन राशि वालों का वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। माता-पिता की सेवा करने से आपको बड़ी सफलता मिलेगी। व्यापार के सिलसिले में आज आप दूर-दूर की यात्रा पर भी जा सकते हैं, जिससे आपके व्यवसाय को बड़ा लाभ मिलेगा और आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आज छात्रों को मानसिक और बौद्धिक बोझ से मुक्ति मिलती दिख रही है। आज शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ घूमने में बिताएंगे, जिसमें आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना भी मिल सकती है।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र का रोज पाठ करें।

scroll to top