UGC NET 2026: NTA ने जारी किए एडमिट कार्ड, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं

नई दिल्ली। यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने सभी निर्धारित परीक्षा तिथियों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
इन तारीखों पर होगी परीक्षा
एनटीए के अनुसार यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न केंद्रों पर निम्न तिथियों में किया जाएगा—
✅ 22 जून 2026
✅ 23 जून 2026
✅ 24 जून 2026
✅ 25 जून 2026
✅ 29 जून 2026
✅ 30 जून 2026
एडमिट कार्ड में जरूर जांचें ये जानकारी
उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद निम्न विवरणों का मिलान अवश्य कर लें—
उम्मीदवार का नाम
रोल नंबर
आवेदन संख्या
परीक्षा तिथि
शिफ्ट और परीक्षा समय
रिपोर्टिंग समय
परीक्षा केंद्र का नाम व पता
फोटो और हस्ताक्षर
विषय (Subject) का नाम
यदि किसी भी प्रकार की त्रुटि हो तो तुरंत एनटीए से संपर्क करें।
अंडरटेकिंग फॉर्म भी करें डाउनलोड
एनटीए ने अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले अंडरटेकिंग फॉर्म डाउनलोड करने और परीक्षा से जुड़े सभी दिशा-निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी है। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और जरूरी दस्तावेज साथ ले जाना अनिवार्य होगा।
ऐसे डाउनलोड करें UGC NET Admit Card
० NTA UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
० “UGC NET June 2026 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
० आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
० लॉगिन कर एडमिट कार्ड देखें।
० डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
परीक्षा से पहले जरूरी तैयारी
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि परीक्षा केंद्र का पता पहले से देख लें और निर्धारित समय से पहले पहुंचें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।





