#प्रदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, जंगल से नक्सलियों का हथियार डंप बरामद

Advertisement Carousel

 

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान आमाटोला के जंगल से नक्सलियों का एक खुफिया डंप बरामद किया गया है, जिसमें हथियार, संचार उपकरण और अन्य नक्सली सामग्री छिपाकर रखी गई थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सीमावर्ती और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के आमाटोला जंगल में कांकेर पुलिस, बीएसएफ और बीडीएस की संयुक्त टीम सर्चिंग पर निकली थी। अभियान के दौरान जवानों को संदिग्ध स्थान से नक्सलियों का छिपाया गया डंप मिला।

डंप से बरामद सामग्री
भरमार बंदूक – 4 नग
वायरलेस सेट – 2 नग
रेडियो – 1 नग
नक्सली वर्दी – 1 नग
पाउच – 2 नग
चार्जर – 1 नग
बैटरी – 1 नग
नक्सली साहित्य एवं अन्य सामग्री

सुरक्षाबलों ने सभी सामान को सुरक्षित तरीके से जब्त कर बाहर निकाला। अभियान के बाद जवान सुरक्षित कैंप लौट आए।

जारी रहेगा सर्च ऑपरेशन

सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिले के दूरस्थ और संवेदनशील इलाकों में संयुक्त सर्च अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। बरामद सामग्री के आधार पर नक्सलियों की गतिविधियों और नेटवर्क की जांच की जा रही है।