Sukma Naxal News: सुकमा में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, जंगल से नक्सलियों का हथियारों का जखीरा बरामद
सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। जिले के बोदराजपदर के जंगलों में संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सलियों का छिपाया गया डंप बरामद किया। डंप से एक .315 बोर बोल्ट एक्शन रायफल, बड़ी मात्रा में जिंदा कारतूस और अन्य सामग्री जब्त की गई है। गुप्त सूचना पर चलाया गया सर्च ऑपरेशन पुलिस के अनुसार, एसपी मयंक गुर्जर के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) रोहित शाह के मार्गदर्शन में जिले में लगातार नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 3 अगस्त को भेज्जी थाना पुलिस और सीआरपीएफ की 50वीं […]



