Close

BJP ने 2024 से पहले बदले कई प्रदेश अध्यक्ष , बाबूलाल मरांडी झारखंड तो पंजाब के नए चीफ सुनील जाखड़

नई दिल्ली। देश में 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव और अगले साल लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए भाजपा ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। भाजपा ने 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं।

पंजाब, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और झारखंड में बदलाव हुआ है। कांग्रेस से आए सुनील जाखड़ को पंजाब, आंध्र में डी पुरंदेश्वरी, तेलंगाना जी किशन रेड्डी और झारखंड में बाबू लाल मरांडी को अध्यक्ष बनाया गया है।
एटेला राजेंद्र को तेलंगाना में पार्टी की चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री डी पुरंदेश्वरी को भाजपा ने पार्टी की आंध्र प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। पिछले दिनों कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरन कुमार रेड्डी को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि भाजपा अध्यक्ष अध्यक्ष जे पी नड्डा ने इन नियुक्तियों को अंतिम रूप दिया है और ये तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

scroll to top