Close

विधायक कार्यालय में स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि ओर कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की

सरायपाली। सरायपाली के स्थानीय विधायक किस्मतलाल नंद जी के अगुवाई में विधायक कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर भावभिनी श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया l स्वामी विवेकानंद जी ने अपने छोटे से जीवनकाल में उन्होंने पूरी दुनिया में भारतीय संस्कृति और अध्यात्म का डंका बजाया, आज भी उनके विचार हमारे जीवन में अनमोल मंत्र के रुप में काम आते हैं। स्वामी विवेकानंद ने केवल वैज्ञानिक सोच तथा तर्क पर बल ही नहीं दिया, बल्कि धर्म को लोगों की सेवा और सामाजिक परिवर्तन से जोड़ने का कार्य किया।

इस अवसर पर श्रीराम मानिकपुरी विद्युत विधायक प्रतिनिधि, नरेंद्र यादव पीएचई विभाग विधायक प्रतिनिधि, विवेक अग्रवाल मंडी उपाध्यक्ष सरायपाली, सहादत हुसैन लोक निर्माण विभाग प्रतिनिधि, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सेवाशंकर पाणिग्रही, वाहिद नियारिया, मनोहर खाखा, संतोष मिश्रा अधिवक्ता, अर्जुन बंसोड़, प्रेम पटेल,कांग्रेस नेत्री, हेमा श्रीवास, सीमा अग्रवाल, अनिता बंसोड़, नंदनी पटेल, समेत अन्य गणमान्य नागरिक पुण्यतिथि में शामिल हुए l

scroll to top