Close

आज का राशिफल 6 जुलाई : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए गुरुवार का दिन

मेष राशिफल 6 जुलाईः आज अतिरिक्त धन खर्च होगा
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सुख-समृद्धि कारक रहेगा, लेकिन व्यापार और नौकरी में आपको कड़ी मेहनत करने पर ही सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। आज आप अपने घरेलू काम-काज को पूरा करने के लिए कुछ समय निकाल पाएंगे। परिवार वालों की चाहत पूरी करने के लिए आपको कुछ अतिरिक्त धन खर्च करना पड़ सकता है। सलाह है कि अपने ऊपर आलस को हावी न होने दें।

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद चंदन का तिलक लगाएं एवं भगवान शिव का अभिषेक करें।

​वृषभ राशिफल 6 जुलाईः कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है
आज का दिन वृषभ राशि के लिए कल की तुलना में बेहतर रहेगा, आपको अपनी नौकरी में कोई भी काम जल्दबाजी में नहीं करना चाहिए, अन्यथा आपका काम प्रभावित होगा। शाम के समय आज आपको अपने किसी रिश्तेदार से कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करने में कुछ समय व्यतीत करेंगे।

आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें।

मिथुन राशिफल 6 जुलाईः अपेक्षा से कम लाभ मिलने से निराश होंगे
मिथुन राशि वाले जातक आज अपने कार्य व्यवसाय में अधिक अपेक्षा रखेंगे, लेकिन मेहनत के अनुरूप लाभ नहीं मिलने से निराश होंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है, इसलिए आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना की सलाह है। आज आपकी अपने परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी होने की भी आशंका है। लेकिन आपको अपने व्यवहार में संयम और धैर्य बनाए रखना होगा, नहीं तो यह आपके रिश्ते में दरार पैदा कर सकता है।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की आराधना करें।

​कर्क राशिफल 6 जुलाईः धैर्य संयम से लाभ मिलेगा
आज कर्क राशि के जातक नौकरीपेशा में अपने अधिकारियों के व्यवहार से परेशान हो सकते हैं, जिससे उन्हें कुछ मानसिक तनाव भी रहेगा। यदि आप साझेदारी में कोई व्यापार चला रहे हैं तो उसमें आपको नुकसान हो सकता है। आपको निराश होकर कोई भी गलत कदम नहीं उठाना चाहिए। धैर्य और संयम से आपको लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथ के साथ तालमेल बना रहेगा। बच्चों से भी खुशी मिलेगी।

आज भाग्य 70% आपके पक्ष में रहेगा। शिवजी की पूजा करें, शिव मंत्र का जप करें।

​सिंह राशिफल 6 जुलाईः खर्च आप संतुलित रख पाएंगे
आज सिंह राशि वालों के सितारे बताते हैं कि, परिस्थितियां आपके अनुकूल होती नजर आएंगी। कारोबार में व्यय को आप संतुलित रख पाएंगे। वैसे आज आपके लिए सलाह है कि, समय का पालन करें और सही समय पर सही निर्णय लेने की कोशिश करें। आज आपको कारोबार में काम की अधिकता के कारण भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। आज शाम के समय आपके परिवार में कोई प्रियजन का आगमन हो सकता सकता है। ऐसे में परिवार में हलचल की स्थिति रह सकती है, धन भी खर्च होगा।

आज भाग्य 68% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें, राहु मंत्र का जप भी लाभकारी रहेगा।

​कन्या राशिफल 6 जुलाईः आपका दिन रहेगा शुभ और लाभप्रद
आप आज किसी संपत्ति में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए भी दिन शुभ रहेगा और भविष्य में आपको बढ़िया मुनाफ़ा देगा। आज आपको अपनी रचनात्मक सोच को पूरा करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। आज आप शाम का समय अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं, आनंद के पल बिताएंगे। आज अगर आप अपने व्यापार में कोई नई योजना लाएंगे तो इसका आपको फायदा भी खूब मिलेगा।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें।

​तुला राशिफल 6 जुलाईः सुख के साधनों पर धन खर्च होगा
आपकी मनोकामना पूरी करने में परिवार के सदस्य सहयोगी बनेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए संतोषजनक रहेगा। आज आपके परिवार में सुख-शांति रहेगी। घर में सुख के साधनों पर भी आपको कुछ धन खर्च करना पड़ेगा। आज अगर आप अपने घर के किसी सदस्य से किया हुआ वादा पूरा करने में टालमटोल करेंगे तो इससे परिवार में अशांति हो सकती है।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। माता पार्वती या उमा की पूजा करें।

​वृश्चिक राशिफल 6 जुलाईः सेहत में गिरावट देखने को मिलेगी
वृश्चिक राशि वालों के सितारे बताते हैं कि, आज आपका ध्यान मनोरंजन की ओर आकर्षित रहेगा, जिसके कारण आप कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को टालने का प्रयास करेंगे, ऐसे में आपका काम प्रभावित हो सकता है। आज आप भविष्य की कुछ योजनाओं में निवेश करने का भी मन बनाएंगे, जिसके लिए दिन शुभ रहेगा। आज आपको अपने पिता के स्वास्थ्य को लेकर सजग रहना होगा क्योंकि उनमें कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है। आज आपको अपने परिवार के किसी बुजुर्ग सदस्य की बातें सुननी होगी, नहीं तो कड़वे शब्द सुनने को मिल सकते हैं।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंदों को दान दें।

धनु राशिफल 6 जुलाईः किसी खबर से मन विचलित होगा
धनु राशि वालों के लिए सितारे कहते हैं कि, आज घर के वरिष्ठ लोग आपकी व्यावसायिक समस्याओं को सुनेंगे और आपका सहयोग करने के लिए आगे आएंगे, इससे आपको समस्या से कुछ राहत मिल सकती है। आज आप धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसमें कुछ धन भी खर्च होगा। आज आपको संतान पक्ष से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपका मन विचलित हो सकता है। अगर आज आपको व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना है तो बहुत सोच-विचार कर लें।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। चंदन का तिलक लगाएं।

​मकर राशिफल 6 जुलाईः आज संयमित खान-पान आपकी सेहत के लिए जरूरी है
मकर राशि के सितारे बताते हैं कि, आज व्यवसाय में आपके कुछ निर्णय गलत हो सकते हैं जिससे नुकसान हो सकता है। इसलिए आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेनी होगी और उन्हें समझाना होगा। आज पेट से जुड़ी कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है इसलिए मसालेदार भोजन खाने से आपको बचना होगा। ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ होता नजर आ रहा है। आज आपके लिए एक अच्छी बात यह है कि आपके विरोधी और आपसे ईर्ष्या रखने वाले जातक भी आज आपकी बात को बहुत ही ध्यान से सुनेंगे।

आज भाग्य 94% आपके पक्ष में रहेगा। शनि स्तोत्र अथवा चालीसा का पाठ करें।

​कुंभ राशिफल 6 जुलाईः वाद-विवाद से आज आप दूर रहें
आज आपको अपने आस-पड़ोस की छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना होगा, अन्यथा बिना वजह विवाद गहरा सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को उन्नति के विशेष अवसर मिलेंगे। आज आपको कोर्ट-कचहरी और सरकारी कार्यों में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। अगर आपने साझेदारी में कोई व्यापार किया है तो आज वह आपको अच्छा खासा मुनाफा दे सकता है। आज शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।

आज भाग्य 63% आपके पक्ष में रहेगा। रोज रात में अंतिम रोटी काले कुत्ते को खिला दें।

​मीन राशिफल 6 जुलाईः आर्थिक लाभ मिलेगा
आज व्यवसाय में भले ही कोई काम निश्चित समय पर न हो, लेकिन कहीं न कहीं से अचानक धन लाभ अवश्य होगा। आज आप घर में सुख-सुविधा बढ़ाने पर विचार कर सकते हैं, जिसके लिए आपको अपने परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की आवश्यकता होगी। आज आपका स्वभाव चंचल रहेगा, लेकिन इसका अन्य लोगों पर अनुकूल प्रभाव पड़ेगा। आज आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग और सानिध्य मिल रहा है। आज शाम के समय आपको स्वास्थ्य में शारीरिक कमजोरी का अनुभव हो सकता है।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। गणपति को दूर्वा चढ़ाएं।

scroll to top