Close

मणिपुर: महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने की घटना पर शाह का CM को सख्त निर्देश, कहा-‘जल्द कड़ी कार्रवाई करो’

नेशनल न्यूज़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने संबंधी वीडियो सामने आने के एक दिन बाद राज्य के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने गुरुवार को बात की। सूत्रों ने यह जानकारी दी। ऐसा बताया जा रहा है कि गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री को 4 मई को हुई इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। सूत्रों ने बताया कि शाह ने सिंह से इस घटना में शामिल सभी आरोपियों को पकड़ने के लिए हर संभव कदम उठाने और कानून के तहत उचित कार्रवाई करने को कहा है।

4 मई का यह वीडियो बुधवार को सामने आने के बाद से मणिपुर के पहाड़ी क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि विरोधी पक्ष के कुछ व्यक्ति एक समुदाय की दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमा रहे हैं। ‘इंडिजीनियस ट्राइबल लीडर्स फोरम’ (ITLF) के गुरुवार को प्रस्तावित मार्च से एक दिन पहले यह वीडियो सामने आया है। पुलिस ने बताया कि थाउबल जिले के नोंगपोक सेकमई पुलिस थाने में अज्ञात सशस्त्र बदमाशों के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

scroll to top