Close

जामुल पालिका परिषदः सूरडूंग में बनेगा मुक्तिधाम, पौधारोपण कर निर्माण की शुरूआत की, गेंड़ी दौड़ की रही धूम

जामुल(भिलाई)। नगर पालिका परिषद जामुल में एक और मुक्तिधाम की सुविधा मिलने वाली है। अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने अपने निधि से वार्ड क्रमांक 20 सूरडूंग में मुक्तिधाम निर्माण का भूमि पूजन किया। इस दौरान पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर गेंड़ी दौड़ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पांडे और पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष सांवलाराम डहरे थे। विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, ग्राम पटेल सुरडूंग तेजस्वी ठाकुर रहे।

मुख्य अतिथि ने मुक्तिधाम में भूमि पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किए। वहीं अतिथियों ने मुक्तिधाम में पौधारोपण किए। अतिथियों का स्वागत नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष सुनीता चन्नेवार, कविता विश्वाल, दीपक गुप्ता, चुम्मन वर्मा, खम्मन ठाकुर, संजय देशलहरे, रामदुलार साहू, शांति टंडन, के राजू, दुर्गाबाई वैष्णव के साथ भाजपा के पदाधिकारियों ने किया।

इस दौरान राकेश पांडे ने कहा यह छत्तीसगढ़ का पहला त्यौहार है जिसमें हम सब अपने कृषि कार्य को पूर्ण कर हरेली त्यौहार को मनाते हैं। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर मिलजुल कर यह त्यौहार नगर पालिका परिषद जामुल में मनाया जा रहा है। विकास कार्य तो हमेशा चलता रहता है, लेकिन हमारी परंपराओं को जीवंत रखने के लिए इस प्रकार का आयोजन होना चाहिए।

पांडे ने कहा नगर पालिका अध्यक्ष ईश्वर सिह ठाकुर ने हरेली के प्रथम त्यौहार के माध्यम से इस आयोजन को किया। इसमें पुरातन परंपरा गेड़ी दौड़ का भी आयोजन किया गया जो स्वास्थ्य से जुड़ा है। ऐसे आयोजन सभी जगह होने चाहिए।

गेंड़ी दौड़ प्रतियोगिता के विजेता
नगर पालिका के स्टेडियम में आयोजित गेड़ी दौड़ प्रतियोगिता में 30 लोगों ने भागीदारी दी। प्रथम पुरस्कार ईश्वर ठाकुर ने 3100 रुपए कुणाल निषाद को प्रदान किया। द्वितीय पुरस्कार 2100 रुपए हरीश साहू को दिया गया। तृतीय पुरस्कार 11 सौ रुपए विकास निषाद को, वहीं लालचंद निषाद, डाली निषाद और प्राची यादव को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

महिलाओं ने भी दिखाई प्रतिभा
इसी तरह महिलाओं की दौड़ स्पर्धा में मीना साहू प्रथम को 1100 रुपए ईश्वर सिंह ठाकुर ने प्रदान किया। वहीं रेखा साहू द्वितीय को 1100 रुपए करीम खान ने प्रदान किया, तृतीय पुरस्कार रामकली निषाद को 500 रुपए सुनीता चन्नेवार ने प्रदान किया। वहीं दौड़ में भागीदार सभी महिलाओं को वार्ड छह के पार्षद संजय देशलहरा ने 15 लोगों को सांत्वना पुरस्कार 100-100 रुपए प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा ने किया। आभार प्रदर्शन नगर पालिका अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने माना।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में द्वारिका चंद्रवंशी, कफुलद्दीन मिथिलेश यादव, सूरज जायसवाल, चंद्रिका यादव, शेषमणि वर्मा, लवली सिंह, रवि राव, जितेंद्र सिंह ठाकुर भूपेंद्र सिंह ठाकुर लक्ष्मीनारायण छतरी, बीआर रामटेके, हर्ष वशिष्ठ, राकेश वर्मा नूतन वर्मा, रश्मि वर्मा, लेख रामपाल, राजेश्वरी रेड्डी, अरुण यादव, प्रशांत गुप्ता, दिलीप सिंह, दुर्योधन साहू, राहुल सिंह, महामंत्री मनीश साहू, मनोज वर्मा, सुभाष पांचाल, संदीप साहू, आलोक सिंह ठाकुर संजय साहू, दुर्योधन साहू, राजेश यादव, दीपेश कुमार, तुलाराम टंडन, अश्वनी यादव, बबलू सिंह ठाकुर सहित नगर पालिका परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी और इंजीनियर, निरोस इस्पात संयंत्र से नरेश पहाड़ विशेष रूप से उपस्थित रहे।

scroll to top