Close

छत्तीसगढ़ की राजधानी को हराभरा रखने लगाए जाएंगे 2 लाख पौधे, कल से वितरित किए जाएंगे पौधे

रायपुर। धरती का श्रृंगार करने, पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को हराभरा किया जाएगा। इसके लिए बड़ी योजना तैयार की गई है। जिला प्रशासन इसके लिए 18 जुलाई से सघन पौधारोपण अभियान शुरू करेगा।

रायपुर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के मार्गदर्शन पर पूरे रायपुर जिले में ‘सावन की शुरूआत, पौधा रोपण के साथ’ पौधारोपण का शुभारंभ किया जाएगा। इसके तहत रायपुर नगर निगम क्षेत्र में 2 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

निगम के सभी जोन अपने अधीनस्थ वार्ड में पौधारोपण के लिए नागरिकों को मुफ्त पौधे प्रदान करेंगे। सभी आयुवर्ग को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने हर घर को इस कार्यक्रम से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। हर नागरिक से अपील है कि कम से कम एक पौधे का रोपण इस अभियान में सहयोग अवश्य करें।

14 जुलाई से बांटे जाएंगे पौधे
नगर निगम 14 जुलाई से 25 विभिन्न प्रजातियों के पौधे उपलब्ध करा रहा है। इस पौधारोपण अभियान में ग्रीन आर्मी सहित सभी स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, रेसिडेंसियल वेलफेयर सोसायटी, शैक्षणिक संस्थाओं सहित सभी संगठनों व संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी होगी।

इस अभियान के लिए रायपुर नगर निगम ने आम नागरिकों की सहायता के लिए मुख्यालय स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। दूरभाष क्रमांक 6871238553 पर संपर्क कर पौधारोपण अभियान के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। रायपुर शहर वर्तमान में स्वछतम शहरों में छठे स्थान पर है और भारत सरकार के देशव्यापी सर्वेक्षण में फास्टेस्ट भूविंग कैपिटल के तौर पर विनिहित है।

संबंधित जोन के निवासी मुफ्त पौधे प्राप्त करने दिए गए फोन नंबर से संपर्क कर सकते हैं। इसके तहत जोनवार जारी फोन नंबर..
7566755030 (जोन-1),
7987714791 (जोन-2).
7987195173 (जोन-3).
9926918382 (जोन-4).
9669675983 (जोन-5),
9174328047 (जोन-6).
9301253511 (जोन-7).
9302454265 (जोन-8).
9098120004 (जोन-9).
7879591570 (जोन-10)

scroll to top