Close

आज का राशिफल 1 अगस्त: जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए अगस्त महीने का पहला दिन

​मेष राशि वाले आज रहेंगे व्यस्त
महीने का पहला दिन मेष राशि के लिए व्यस्तता भरा रहेगा। व्यस्तता के कारण परिवार के लिए समय निकालना कठिन होगा। आप किसी बात को लेकर उलझन और चिंता में रहेंगे, लेकिन आज आपकी धार्मिक आस्था बढ़ेगी, जिसके कारण आप धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे। धर्म कर्म और शुभ कार्य पर धन खर्च होगा। स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही नहीं करें। अगर आपने ऐसा किया तो आप भविष्य में किसी बड़ी बीमारी को न्योता दे सकते हैं।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें और दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें।

​वृषभ राशि के लिए दिन सुखमय होगा
घर गृहस्थी और वैवाहिक जीवन के मामले में आज का दिन वृषभ राशि के लिए सुखमय रहने वाला है। आज आपको अपने बच्चे की शिक्षा से जुड़ी कोई सूचना मिलेगी, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आज शाम के समय आपको थोड़ा तनाव मिल सकता है, क्योंकि परिवार के किसी सदस्य से कोई परेशानी वाली खबर सुनने को मिल सकती है। आप आज कोई निवेश करते हैं तो वह आपको सामान्य लाभ देगा, इसलिए धन निवेश करने से पहले सभी पक्षों पर गौर कर लें।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।

मिथुन राशि वाले रखें अपने सामान का ध्यान

आज का दिन मिथुन राशि वालों के पराक्रम में वृद्धि का संकेत दे रहा है। व्यापार में कोई बड़ा लाभ आज आपको मिल सकता है। आपको ध्यान देना होगा कि, लाभ मिलने के कारण आप किसी से कोई ऐसी बात न कहें जिसमें आपका अहंकार दिखे। इससे भविष्य में आपको परेशानी हो। इसलिए आज बोलने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार जरूर कर लें। आज अगर आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो यात्रा में सतर्क रहें, आपकी कोई प्रिय और कीमती चीज खोने या चोरी होने का डर है।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें।

​कर्क राशि वालों को शत्रुओं से सावधान रहना होगा

आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। यदि आपका कोई कानूनी संबंधी मामला चल रहा है तो आज धैर्य बनाए रखिए स्थिति कुल मिलाकर आपके पक्ष में रहेगी। कार्यक्षेत्र में भी आज आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी और शत्रु आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आज आपको उनसे सावधान रहना होगा। आज विद्यार्थियों को मन मुताबिक परिणाम मिलने से खुशी मिलेगी। आज शाम को आप अपने किसी मित्र या रिश्तेदार से मेल मुलाकात कर सकते हैं और कुछ उलझनों और परेशानियों पर चर्चा सलाह कर सकते हैं।

आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर अर्पित करें।

​सिंह राशि वालों को लव लाइफ में खुशी मिलेगी
सिंह राशि के लिए सितारे कहते हैं कि, आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ है, तो आज आप अपने परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से उसे पूरा करने में सक्षम होंगे। जो लोग नौकरी और कारोबार में विस्तार के लिए प्रयास कर रहे हैं, उन्हें आज उपयुक्त अवसर प्राप्त होंगे। लव लाइफ में आज आपको प्रेमी से खुशी मिलेगी। अगर आप किसी से पैसों का लेनदेन करने की सोच रहे हैं तो कुछ समय के लिए रुक जाएं, नहीं तो आपको इसमें नुकसान उठाना पड़ेगा। आज आपको ससुराल पक्ष से भी लाभ मिलता नजर आ रहा है। अगर आज आप कहीं जाने की तैयारी कर रहे हैं तो वाहन के अचानक खराब हो जाने से परेशानी होगी, धन भी खर्च हो सकता है।

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की आराधना करें।

​कन्या राशि वाले खुशी और सफलता पाएंगे
कन्या राशि वालों को आज का दिन जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। आप अपने व्यवसाय में एक के बाद एक नई खुशी और सफलता पाएंगे, दिन उत्साह के साथ व्यस्तता में बीतेगा। भाई से सलाह और सहयोग बनाकर चलें तो यह आपके लिए विशेष रूप से लाभप्रद होगा। आज आप कुछ मौसमी बीमारियों से प्रभावित हो सकते हैं, जिसके कारण शाम के समय आपको थकान, सिरदर्द, बुखार आदि जैसी कुछ समस्याएं हो सकती हैं। आज आपको ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से स्नेह और सहयोग पाएंगे।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें ।

​आज वाणी और व्यवहारिकता से तुला राशि वालों के रिश्ते बेहतर होंगे
आज का दिन आपके तुला राशि वालों के पुरुषार्थ और पराक्रम में वृद्धि कर रहा है। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में किए गए प्रयास निश्चित रूप से आपको बेहतर लाभ प्रदान करेंगे। यदि आज आपका अपने परिवार या नौकरी में किसी संबंधी अथवा अधिकारी से विवाद होता है, तो उसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखनी होगी, क्योंकि आज इससे आपका सम्मान बढे़गा। अन्यथा आपके रिश्ते खराब हो सकते हैं।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करें और गाय को चारा खिलाएं।

वृश्चिक राशि वालों को अच्छी खबर मिल सकती है
आज का दिन आपके लिए वृश्चिक राशि वालों के लिए खास रहने वाला है। पुराने विवादों से छुटकारा मिलेगा। नौकरी में अगर आपका अपने किसी साथी के साथ कोई मनमुटाव चल रहा है तो वह आज खत्म हो सकता है और सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा, क्योंकि महीने का पहला दिन आपके लिए खर्चीला रहने वाला है। विदेश से व्यापार करने वाले लोगों को आज कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न होगा।

आज भाग्य 79% वृश्चिक राशि वालों के पक्ष में रहेगा। गेहूं, गुड़ अथवा लाल वस्त्र का दान दें।

​धनु राशि वाले आज कर्ज लेन-देन से बचकर रहें
आज का दिन धनु राशि वालों के लिए उतार-चढाव वाला रहेगा। आज आपको अपने व्यवसाय के कुछ गुप्त और ईर्ष्यालु सहकर्मियों से सावधान रहना होगा क्योंकि वे आज आपके बनते कार्यों में बाधा उत्पन्न करने की कोशिश कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को आज अपने काम पर गंभीर रहना होगा, किसी भी कानूनी मामलों में कोई लापरवाही न करें और सहकर्मियों और सहयोगियों से तालमेल बना रखें। आज कोई कानूनी मामला फंसने की आशंका दिखती है। आज आर्थिक मामलों में किसी से कर्ज और उधार लेने देने से बचना चाहिए।

आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। लाल चंदन का तिलक लगाएं, हनुमान चालीसा का पाठ करें।

विरोधियों से सतर्क रहें मकर राशि के जातक
आज का दिन आपके लिए मकर राशि वालों के लिए शुभ फलदायक रहेगा। आज आपको एक के बाद एक अच्छी खबरें सुनने को मिलती रहेंगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ आनंददायक पल भी गुजारेंगे। लेकिन आज यदि आपका अपने किसी विरोधी से कोई मेल-मिलाप है, तो उसमें बोलने से पहले आपको अच्छी तरह सोच-विचार करना होगा, नहीं तो वह विरोधी आपके खिलाफ कोई नई प्लानिंग करके आपको नुकसान पहुंचा सकता है। आज शाम का समय आप अपने माता-पिता की सेवा में बिताएंगे, पिता से आपको आज लाभ भी मिल सकता है।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं, हनुमानजी को सिंदूर अर्पित करें।

कुंभ राशि वालों को सम्मान मिल सकता है
आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए शुभ परिणाम लेकर आया है। जो लोग राजनीति और सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं उनके लिए आज का दिन कुछ नए अवसर लेकर आया है। कुछ सार्वजनिक बैठकें करने का मौका मिलेगा, जिससे जनसमर्थन बढ़ेगा। आज किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात होने की संभावना है। अगर आज आप निकट या दूर की यात्रा की योजना बनाते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। आज आपको सरकारी क्षेत्र और अधिकारी द्वारा सम्मानित किये जाने की भी संभावना नजर आ रही है। आज शाम के समय आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर ले जा सकते हैं।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें और घर में लौंग और कर्पूर से आरती करें।

​मीन राशि वाले आर्थिक मामलों में हाथ तंग महसूस करेंगे
आज का दिन पुराने विवादों और परेशानियों से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा क्योंकि यदि आपने किसी से कुछ पैसा उधार लिया है तो आज आप उसे चुका सकते हैं। इससे आपको सुकून और आराम महसूस होगा। आज आपको परिवार के सदस्यों द्वारा कोई उपहार मिल सकता है, जिससे आप प्रसन्न होंगे। आज आप अपने लिए कुछ समय निकालने की सोचेंगे, लेकिन अधिकारियों की वजह से सफल नहीं होंगे, अचानक आपके ऊपर कोई नई जिम्मेदारी आ सकती है। आर्थिक मामलों में हाथ कुछ तंग महसूस होगा जिससे आप अपनी किसी चाहत को मन ही दबाए रखेंगे। नौकरी पेशा लोग आज कोई नया काम करेंगे जिसमें भाग्य उनका साथ देगा।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।

 

scroll to top