Close

आज का पंचांग 7 मार्च : आज द्वादशी के बाद त्रयोदशी भी, जानें बृहस्पतिवार का शुभ मुहूर्त

राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 17, शक संवत 1945, फाल्गुन कृष्ण, द्वादशी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2080। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 24, शब्बान 24, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 07 मार्च सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसन्त ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक।

द्वादशी तिथि अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 20 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ। उत्तराषाढ़ नक्षत्र अपराह्न 01 बजकर 03 मिनट तक उपरांत श्रवण नक्षत्र का आरंभ। वरीयान योग प्रातः 08 बजकर 24 मिनट तक परिधि योग का आरंभ। कौलव करण अपराह्न 02 बजकर 47 मिनट तक गर करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार विजया एकादशी व्रत (वैष्णव)।

सूर्योदय का समय 7 मार्च 2024 : सुबह 6 बजकर 39 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 7 मार्च 2024 : शाम 6 बजकर 24 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 7 मार्च 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 1 मिनट से 5 बजकर 50 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 7 मिनट से 12 बजकर 56 तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 22 मिनट से 6 बजकर 47 मिनट तक। अमृत काल सुबह 6 बजकर 39 मिनट से 8 बजकर 7 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 7 मार्च 2024 :
राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 35 मिनट से 11 बजकर 22 मिनट तक। इसके बाद दोपहर 3 बजकर 17 मिनट से 4 बजकर 4 मिनट तक।

आज का उपाय : गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को नारियल अर्पित करें।

scroll to top