कैबिनेट की अहम बैठक कल , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट की अहम बैठक बुधवार 5 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आयोजित होगी। मंत्रालय महानदी भवन में होने वाली इस बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और नीतिगत मामलों पर चर्चा के साथ अहम फैसले लिए जा सकते हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज (05 अगस्त) राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक सुबह 11:30 बजे मंत्रालय महानदी भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में शुरू होगी।
बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा जनहित और प्रशासनिक महत्व के कई विषयों पर भी मंत्रिपरिषद विचार-विमर्श कर सकती है। बैठक के बाद लिए गए निर्णयों की जानकारी आधिकारिक रूप से साझा की जाएगी।
राज्य सरकार की इस कैबिनेट बैठक पर प्रशासनिक हलकों के साथ-साथ आम लोगों की भी नजर रहेगी, क्योंकि इसमें कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है।




