#प्रदेश

स्कूल बस की चपेट में आने से 2 साल के मासूम की मौत, गुस्साए परिजनों ने थाने का किया घेराव

Advertisement Carousel

रायपुर। रायपुर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में निजी स्कूल बस की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने विधानसभा थाने पहुंचकर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

स्कूल बस की चपेट में आया मासूम
राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड स्थित सर्विस रोड पर मंगलवार सुबह एक निजी स्कूल बस की चपेट में आने से दो वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय बस स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही थी।घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक मासूम की मौत हो चुकी थी।

परिजनों ने किया थाने का घेराव
हादसे से नाराज परिजन और स्थानीय लोग विधानसभा थाना पहुंचे और आरोपी बस चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए थाने का घेराव किया।

पुलिस ने बस चालक और कंडक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।