#प्रदेश

छत्तीसगढ़ पुलिस के 12 अफसर-कर्मचारियों को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक, 15 अगस्त को CM साय करेंगे सम्मानित

Advertisement Carousel

 

रायपुर। गणतंत्र दिवस के मौके पर घोषित राष्ट्रपति पुलिस पदक अब 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में छत्तीसगढ़ के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रदान किए जाएंगे। रायपुर में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. विष्णुदेव साय पदक और सम्मान पत्र प्रदान करेंगे।

एक को विशिष्ट सेवा, 11 को सराहनीय सेवा पदक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छत्तीसगढ़ पुलिस के 12 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशिष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए पदक देने की घोषणा की थी।

विशिष्ट सेवा पदक के लिए रक्षित केंद्र धमतरी के सहायक उप निरीक्षक रामावतार सिंह राजपूत का चयन किया गया है।

वहीं सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित होने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों में—

रामगोपाल गर्ग — पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज
शशिमोहन सिंह — वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायगढ़
श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा — पुलिस अधीक्षक, रायपुर ग्रामीण
राजश्री मिश्रा — पुलिस अधीक्षक, एटीएस
निवेदिता पाल — सेनानी, 6वीं वाहिनी छसबल, रायगढ़
मनीषा ठाकुर रावटे — सेनानी, 20वीं वाहिनी छसबल, महासमुंद
तारकेश्वर पटेल — अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, रायपुर
उनैजा खातून अंसारी — अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय रायपुर
जयलाल मरकाम — सहायक सेनानी, प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई
हजारी लाल साहू — प्लाटून कमांडर, 20वीं वाहिनी छसबल, महासमुंद

शामिल हैं।

15 अगस्त को रायपुर में होगा सम्मान

इन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी विशिष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. विष्णुदेव साय द्वारा सम्मानित किए जाने के साथ ही पुलिस विभाग के इन कर्मियों की सेवाओं को राज्य स्तर पर भी सम्मान मिलेगा।