#प्रदेश

CG IAS Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अफसरों के प्रभार बदले; कई कलेक्टर भी बदले

Advertisement Carousel

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 23 IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है। तबादला आदेश में कई वरिष्ठ सचिवों के विभाग बदले गए हैं, जबकि कई जिलों के कलेक्टरों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस फेरबदल में कांकेर, मुंगेली, सक्ती, गरियाबंद, कबीरधाम और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी समेत कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। इसके अलावा नगरीय प्रशासन, खाद्य, जल जीवन मिशन, समाज कल्याण, वन एवं जलवायु परिवर्तन सहित कई महत्वपूर्ण विभागों में भी नई पदस्थापना की गई है।

इन कलेक्टरों का हुआ तबादला
नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर को कांकेर कलेक्टर से संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास बनाया गया है।
कुंदन कुमार को मुंगेली कलेक्टर से कांकेर कलेक्टर बनाया गया है।
अमृत विकास तोपनो को सक्ती कलेक्टर से मुंगेली कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।
जयश्री जैन को सक्ती का नया कलेक्टर बनाया गया है।
तुलिका प्रजापति को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से कबीरधाम कलेक्टर बनाया गया है।
रणबीर शर्मा को गरियाबंद कलेक्टर बनाया गया है।
तनुजा सलाम को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी कलेक्टर की जिम्मेदारी मिली है।

वहीं गरियाबंद कलेक्टर भगवान सिंह उइके को संयुक्त सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग बनाया गया है। कबीरधाम कलेक्टर गोपाल वर्मा को संयुक्त सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

नगरीय प्रशासन में भी बड़ा बदलाव

वरिष्ठ IAS अधिकारी सोनमणि बोरा को प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं रिमिजियुस एक्का को विशेष सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के साथ मिशन संचालक, जल जीवन मिशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

आर. शंगीता को सचिव, मंत्रालय के पद पर पदस्थ किया गया है, जबकि भुवनेश यादव को आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

खाद्य और नागरिक आपूर्ति में भी बदलाव

अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोसकर विलास संदिपान को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ प्रबंध संचालक, नागरिक आपूर्ति निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

खेल, पर्यटन और जिला पंचायत में नई जिम्मेदारियां

तनुजा सलाम को कलेक्टर की नई जिम्मेदारी के साथ प्रशासनिक बदलाव में शामिल किया गया है। वहीं सौमिल रंजन चौबे को प्रबंध संचालक, पर्यटन मंडल बनाया गया है।

रोमा श्रीवास्तव को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सरगुजा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं आकांक्षा शिक्षा खलखो को उप सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग के साथ संचालक, खेल एवं युवा कल्याण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

लीना कोसम को आयुक्त, नगर पालिक निगम दुर्ग बनाया गया है।

इसके अलावा बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई को अपर कलेक्टर बिलासपुर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं विवेक आचार्य की सेवाएं उनके पैतृक विभाग वन विभाग को वापस कर दी गई हैं।

सरकार के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल से राज्य के मंत्रालय से लेकर कई जिलों के प्रशासनिक ढांचे में व्यापक बदलाव हुआ है।