CG IAS Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अफसरों के प्रभार बदले; कई कलेक्टर भी बदले
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 23 IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है। तबादला आदेश में कई वरिष्ठ सचिवों के विभाग बदले गए हैं, जबकि कई जिलों के कलेक्टरों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस फेरबदल में कांकेर, मुंगेली, सक्ती, गरियाबंद, कबीरधाम और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी समेत कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। इसके अलावा नगरीय प्रशासन, खाद्य, जल जीवन मिशन, समाज कल्याण, वन एवं जलवायु परिवर्तन सहित कई महत्वपूर्ण विभागों में भी नई पदस्थापना की गई है। इन कलेक्टरों का हुआ तबादला नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर को कांकेर कलेक्टर से संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास बनाया गया है। कुंदन कुमार को […]



