Close

सोमालिया में मुंबई जैसा आतंकी हमला, मोगादिशु के हयात होटल में घुसकर फायरिंग

सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में हयात होटल में देर रात हुए आतंकी हमले से पूरा शहर दहल गया। सशस्त्र हमलावरों ने कार बम विस्फोट के जरिए इस हमले को अंजाम दिया, जिसमें करीब 10 लोगों की मौत की सूचना है। वहीं, इस हमले में कई गंभीर रुप से जख्मी हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आतंकी अभी भी हयात होटल में छिपे हुए हैं। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है।अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन अल-कायदा से जुड़े अल-शबाब समूह ने सोमालिया हमले की जिम्मेदारी ली है।

कई लोगों के हताहत की आशंका

होटल में सिक्योरिटी फोर्स और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। हमले में मोगादिशु के खुफिया प्रमुख मुहीदीन मोहम्मद घायल हुए हैं। फिलहाल 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इस्लामी आतंकवादी समूह अल-शबाब ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

अल शबाब के बड़े हमले

  • 2010 में युगांडा के कंपाला में आतंकी हमले में 74 लोग मारे गए थे।
  • 2013 में केन्या के नैरोबी में एक शॉपिंग मॉल में हमला किया गया था, जिसमें 67 लोगों की जान चली गई थी।
  • 2015 में केन्या के गरिसा में आतंकी हमले में 147 लोगों की मौत हुई थी।
  • 15 अक्टूबर 2017 को अल शबाब ने अब तक का सबसे घातक आतंकी हमला किया था, तब डबल ट्रक बमबारी से अल शबाब ने तकरीबन 320 लोगों की जान ले ली थी।
  • 28 दिसंबर 2019 को मोहादिशु की जांच चौकी पर धमाके में 85 लोगों की जान चली गई थी।
  • 6 जनवरी 2020 को लामू के पास केन्याई सैन्य अड्डे पर हमले में एक अमेरिकी सैनिक की मौत हुई थी।
  • हाल में 17 अगस्त को अमेरिका ने एयर स्ट्राइक के जरिये अल शबाब के 12 आतंकियों को मार गिराया था।

 

 

यह भी पढ़ें:- बिलासपुर संभाग में अति भारी, रायपुर और दुर्ग संभाग में भारी बारिश की चेतावनी

scroll to top