रायपुर रेलवे स्टेशन पर अब प्लास्टिक बोतलें नहीं बनेंगी कचरा, लगेंगी 6 बॉटल क्रशर मशीनें

  रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक कचरे के बेहतर प्रबंधन के लिए रायपुर रेल मंडल ने नई पहल शुरू की है। रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर जल्द ही 6 प्लास्टिक बॉटल क्रशर मशीनें लगाई जाएंगी। इससे यात्रियों द्वारा इस्तेमाल के बाद फेंकी जाने वाली प्लास्टिक बोतलों को स्टेशन पर ही क्रश कर उनका पुनर्चक्रण किया जा सकेगा। बोतल फेंकने के बजाय क्रशर में डाल सकेंगे यात्री नई व्यवस्था के तहत यात्री इस्तेमाल की गई प्लास्टिक बोतलों को इधर-उधर फेंकने के बजाय क्रशर मशीन में डाल सकेंगे। मशीन बोतलों को मौके पर ही क्रश करेगी, जिसके बाद इस सामग्री को रिसाइकिल किया जाएगा। इससे स्टेशन परिसर में प्लास्टिक कचरे को […]

रायपुर रेलवे स्टेशन पर 500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, फूड विभाग की बड़ी कार्रवाई; जांच के लिए भेजे गए सैंपल

  रायपुर। राजधानी रायपुर में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने रेलवे स्टेशन के पार्सल परिसर से करीब 500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। पनीर अमरकंटक एक्सप्रेस से रायपुर पहुंचा था। सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं और रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी। राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन के पार्सल परिसर में बुधवार को करीब 500 किलो संदिग्ध पनीर मिलने से हड़कंप मच गया। पनीर की गुणवत्ता और शुद्धता पर संदेह होने के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन (फूड विभाग) की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह संदिग्ध पनीर […]

रायपुर रेलवे स्टेशन से चौंकाने वाली खबर, पैसेंजर ट्रेन के डिब्बे में फांसी पर लटका मिला युवक का शव

रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक का शव एक पैसेंजर ट्रेन के डिब्बे में लटका हुआ पाया गया। घटना टिटलागढ़ रायपुर पैसेंजर ट्रेन के डिब्बे में हुई जहां शव मिलने से स्टेशन परिसर में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और रेलवे अधिकारियों ने इस मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। आरपीएफ, जीआरपी, और एफएसएल की टीमें घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं और सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही हैं।  

रायपुर रेलवे स्टेशन के पहले डिरेल हुए मालगाड़ी के दो डिब्बे: ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित, रेस्क्यू जारी

  रायपुर।राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन से पहले ही मालगाड़ी के दो रैक पटरी से उतर गए हैं। इस वजह से प्लेटफॉर्म पांच और छह से कई ट्रेनों को डायवर्ट कर चलाया जा रहा है। घटना सुबह सात बजे के आसपास की बताई जा रही है। दो ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। इस घटना के बाद यात्री ट्रेनों को स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक, दो और तीन पर आने वाली ट्रेनों को चार, पांच और छह प्लेटफार्म से डायवर्ट कर चलाया जा रहा है। बताया जाता है कि बिलासपुर से दुर्ग की ओर जा रही मालगाड़ी के दो डिब्बे रायपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने से ठीक पहले पटरी […]