#प्रदेश

मीडियामेट्रिक्स पर विश्व की पहली पुस्तक राज्यपाल को भेंट, कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दयाल की अकादमिक पहल की सराहना

Advertisement Carousel

0 मास कम्युनिकेशन, गणित और सांख्यिकी का अनूठा संगम है पुस्तक, मीडिया रिसर्च को मिलेगा नया क्वांटिटेटिव फ्रेमवर्क

रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर के प्रवास पर पहुंचे छत्तीसगढ़ के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति रमेन डेका को कुलपति प्रो. डॉ. मनोज दयाल ने अपनी लिखित पुस्तक भेंट की। सेज प्रकाशन से प्रकाशित यह पुस्तक “मीडियामेट्रिक्स: एन इंट्रोडक्शन टू क्वांटिटेटिव रिसर्च इन मास कम्युनिकेशन” मीडिया अध्ययन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण अकादमिक योगदान के रूप में सामने आई है।

मीडिया रिसर्च में गणित और सांख्यिकी का इस्तेमाल

पुस्तक में मास कम्युनिकेशन को गणित और सांख्यिकी से जोड़ते हुए मीडिया के प्रभाव को मापने और उसका विश्लेषण करने के लिए क्वांटिटेटिव रिसर्च का फ्रेमवर्क प्रस्तुत किया गया है। यह शोधकर्ताओं और मीडिया स्टडीज के विद्यार्थियों के लिए उन्नत शोध की दिशा में उपयोगी साबित हो सकती है।

राज्यपाल ने की अकादमिक योगदान की सराहना

राज्यपाल रमेन डेका ने पुस्तक की विषयवस्तु और अकादमिक पहल की सराहना की। उन्होंने विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के लिए कुलपति प्रो. डॉ. मनोज दयाल को बधाई दी।

विश्वविद्यालय की ओर से इस पुस्तक को पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में शोध को अधिक वैज्ञानिक और आंकड़ा-आधारित दृष्टिकोण देने वाली पहल के रूप में देखा जा रहा है।