#प्रदेश

CG Congress: 20 निष्कासित नेताओं की घर वापसी, रायपुर से 3 और राजनांदगांव से 10 नाम शामिल; देखें पूरी लिस्ट

Advertisement Carousel

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में निष्कासित नेताओं और कार्यकर्ताओं की वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अलग-अलग जिलों के 20 निष्कासित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का निष्कासन रद्द कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति की 18 सितंबर को हुई बैठक में इन मामलों पर विचार किया गया था, जिसके बाद 20 नेताओं की वापसी का आदेश जारी किया गया।

इनमें रायपुर से 3 और राजनांदगांव से 10 नाम शामिल हैं। इसके अलावा मुंगेली, गरियाबंद और कोंडागांव के नेताओं को भी पार्टी में वापस लिया गया है। प्रदेश कांग्रेस की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि संबंधित कांग्रेसजनों का निष्कासन तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाता है।

20 नेताओं की हुई कांग्रेस में वापसी

रायपुर:
आनंद कुकरेजा, पूनम पांडेय, विशाल रजानी

मुंगेली:
विनय चोपड़ा

गरियाबंद:
गोरेलाल सिन्हा, राधोवा महाड़िक, भविष्य प्रधान, ऋतिक सिन्हा, भानुप्रताप साहू

कोंडागांव:
सुशील सोनी

राजनांदगांव:
सगीर खान, सिद्धार्थ डोंगरे, राजेश गुप्ता, जितेश सिमनकर, सकूर चौहान, सुनीता सिन्हा, आशीष सोनकर, शशांक डोंगरे, अंजू बंजारे, श्यामबती सिन्हा

18 सितंबर को हुई थी अनुशासन समिति की बैठक

प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति की बैठक 18 सितंबर को राजीव भवन में हुई थी। बैठक में विधानसभा और नगरीय निकाय चुनाव के दौरान हुई अनुशासनात्मक कार्रवाइयों के साथ कांग्रेस में दोबारा प्रवेश के लिए मिले आवेदनों पर भी चर्चा की गई थी।

इसके बाद 20 सितंबर को 20 कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का निष्कासन रद्द करने का आदेश जारी किया गया। आदेश प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू की ओर से जारी किया गया है।

प्रदेश कांग्रेस की ओर से यह पहली सूची जारी की गई है। रिपोर्टों के मुताबिक कुछ अन्य नेताओं के मामलों पर अभी फैसला लंबित है।

CG Congress: 20 निष्कासित नेताओं की घर वापसी, रायपुर से 3 और राजनांदगांव से 10 नाम शामिल; देखें पूरी लिस्ट

Aaj Ka Rashifal 21 September 2026: मेष