CG Congress: 20 निष्कासित नेताओं की घर वापसी, रायपुर से 3 और राजनांदगांव से 10 नाम शामिल; देखें पूरी लिस्ट
रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में निष्कासित नेताओं और कार्यकर्ताओं की वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अलग-अलग जिलों के 20 निष्कासित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का निष्कासन रद्द कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति की 18 सितंबर को हुई बैठक में इन मामलों पर विचार किया गया था, जिसके बाद 20 नेताओं की वापसी का आदेश जारी किया गया। इनमें रायपुर से 3 और राजनांदगांव से 10 नाम शामिल हैं। इसके अलावा मुंगेली, गरियाबंद और कोंडागांव के नेताओं को भी पार्टी में वापस लिया गया है। प्रदेश कांग्रेस की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि संबंधित कांग्रेसजनों का निष्कासन तत्काल प्रभाव से […]



