ट्रेन की चपेट में आए 5 छात्र, 4 की मौत; एक गंभीर, रेलवे ट्रैक पार करते वक्त हुआ हादसा

  श्रीकाकुलम। आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे ने सबको झकझोर दिया। टेक्कली मंडल के रविवलासा के पास रेलवे ट्रैक पार कर रहे पांच छात्र अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में चार छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सामने से आ रही ट्रेन पर नहीं गई नजर पुलिस के मुताबिक, छात्र रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही ट्रेन को वे देख नहीं पाए और सभी उसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस […]