ट्रेन की चपेट में आए 5 छात्र, 4 की मौत; एक गंभीर, रेलवे ट्रैक पार करते वक्त हुआ हादसा

  श्रीकाकुलम। आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे ने सबको झकझोर दिया। टेक्कली मंडल के रविवलासा के पास रेलवे ट्रैक पार कर रहे पांच छात्र अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में चार छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सामने से आ रही ट्रेन पर नहीं गई नजर पुलिस के मुताबिक, छात्र रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही ट्रेन को वे देख नहीं पाए और सभी उसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस […]

Himachal Road Accident: अंतिम संस्कार से लौट रहे लोगों की बोलेरो खाई में गिरी, 4 की मौत, 9 घायल

  नाहन। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में मंगलवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। संगडाह उपमंडल के गतलोग के पास एक बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हुए हैं। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। अंतिम संस्कार के लिए गांव जा रहे थे लोग पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त को सुनील शर्मा के ताऊ जगदीश शर्मा को दिल का दौरा पड़ा था। उन्हें सिविल अस्पताल संगडाह ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग उनके शव […]