Close

PM की रैली बारिश में धुली

modi

modi

हिमाचल प्रदेश के मंडी में भारतीय जनता युवा मोर्चा की रैली बारिश से धुल गई। दोपहर 12:05 बजे छोटी काशी में तेज बारिश शुरू हुई। तब तक पंडाल लगभग पूरा भर गया था। खराब मौसम की वजह से प्रधानमंत्री इस रैली में नहीं पहुंच पाए। इसके बाद PM ने दोपहर 12.25 बजे के दिल्ली से ही वर्चुअली संबोधन शुरू किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हिमाचल को वर्ल्ड फार्मा हब बनाया जाएगा। इससे दुनिया भर में हिमाचल को पहचान मिलेगी। इसके लिए हिमाचल में बल्क ड्रग पार्क बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल न आने का मलाल है। यह जनता का प्यार है कि भारी बारिश में भी कुर्सियों का छाता बनाकर खड़े हैं। मंडी में हो रहा आयोजन युवाओं के जोश का प्रतीक है।

पूरी दुनिया में बढ़ रही भारत की साख

प्रधानमंत्री ने कहा जैसे जैसे पूरी दुनिया में भारत की साख बढ़ रही है। वैसे वैसे भारत को जानने और समझने के लिए पूरी दुनिया लालायित हो रही है। इसका श्रेय उन्होंने हिंदुस्तान के मतदाताओं को देते हुए कहा कि बहुत दशक तक हमारे देश में सरकारें आसीन रही। किसी को बहुमत नहीं था। सरकारें कितने दिन चलेगी? चल पाएगी या नहीं? दुनियाभर में इसे लेकर आशंका रहती थी। इस वजह से भारत की किसी बात पर दुनिया विश्वास नहीं करती थी, लेकिन 2014 में जागरूक मतदाताओं ने स्थिर सरकार बनाई। इससे नीतियों और कल्चर में भी स्थिरता आई है।

हिमाचल में सरकार बदलने की सोच उखाड़ फेकेंगे

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इससे पहले उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की जनता ने पांच साल बाद सरकार बदलने की सोच को उखाड़ फेंका है। अब हिमाचल की बारी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में जनता भी भाजपा सरकार को दोबारा सत्ता में लाने का मन बना चुकी हैं। हिमाचल में साफ नीयत के साथ भाजपा ही सरकार चला सकती है।

हिमाचल के हस्तशिल्प का जिक्र करना नहीं भूले PM

हर बार की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार हिमाचल के हस्तशिल्पों की प्रशंसा करना नहीं भूले। उन्होंने कहा कि कुल्लवी शॉली, किन्नौरी शॉल, चंबा का रुमाल, कांगड़ा की पेंटिंग, चंबा के चप्पल या लाहौल की गर्म जुराबें हों, इन सभी को GI टैग किया गया। इससे दुनिया में इन उत्पादों की प्रतिष्ठा बढ़ी है। उन्होंने कहा कि उनका जब भी विदेश में जाना होता है और तो हिमाचल के इन उत्पादों को उपहार के रूप में देते हैं, ताकि पूरी दुनिया को हिमाचल के इन उत्पादों के बारे में पता चल सके।

 

यह भी पढ़े:-यूक्रेन पर कब्जे के लिए रूस की नई चाल, जनमत संग्रह से पुतिन तोड़ेंगे जेलेंस्की का हौसला

One Comment
scroll to top