Close

भौतिकी विज्ञान में तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रुप से मिला नोबेल पुरस्कार

रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने एलेन एस्पेक्ट, जॉन एफ क्लॉजर और एंटोन ज़िलिंगर को भौतिकी में 2022 नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। इन तीनों वैज्ञानिकों को क्वांटम इन्फॉर्मेशन साइंस और फोटोन्स पर रिसर्च के लिए ये पुरस्कार दिया गया है। इनमें से एलेन एस्पेक्ट फ्रांस से हैं और पेरिस और स्केले यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। जॉन एफ क्लॉसर अमेरिकी रिसर्चर और प्रोफेसर हैं जबकि एंटोन जिलिंगर ऑस्ट्रिया की विएना यूनिवर्सिटी में फिजिक्स के हेड ऑफ द डिपार्टमेंट और रिसर्चर हैं।

गुरुवार को साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार

इस सप्ताह के दौरान बुधवार को रसायन शास्त्र और गुरुवार को साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा। नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को की जाएगी जबकि अर्थशास्त्र पुरस्कार की घोषणा 10 अक्टूबर को की जाएगी।

2021 में भी तीन वैज्ञानिकों को मिला था पुरस्कार

भौतिकी विज्ञान के लिए 2021 में भी तीन वैज्ञानिकों- स्यूकुरो मानेबे, क्लाउस हैसलमैन और जियोर्जियो पेरिसी को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। ये पुरस्कार प्रकृति की जटिल ताकतों को समझने के लिए किए गए कार्य के लिए दिया गया था। इस खोज से जलवायु परिवर्तन को समझने में सहायता मिली थी।

 

यह भी पढ़ें:- उत्तरकाशी एवलांच में बड़ा हादसा, 2 की मौत, 8 लोगों का हुआ रेस्क्यू

2 Comments
scroll to top